नई दिल्ली। मुम्बई शेयर के सेंसेक्स की टॉप-10 में से 8 कंपनियों की मार्केट कैप में बीते सप्ताह करीब 1,45,194.57 करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा मार्केट कैप टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की बढ़ी है। वहीं पिछले सप्ताह बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में 1,308.39 अंक यानी 3.49 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है।

जानिए मार्केट कैप बढ़ने वाली कंपनियां
बीते सप्ताह के दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 37,692.7 करोड़ रुपये बढ़कर 9,46,632.85 करोड़ रुपये के स्तरपर पहुंच गई है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 34,425.67 करोड़ रुपये बढ़कर 6,09,039.90 करोड़ रुपये पर आ गई। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 25,091.57 करोड़ रुपये बढ़कर 3,21,430.66 करोड़ रुपये हो गई। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज का नंबर रहा, जिसकी मार्केट कैप 15,789.36 करोड़ रुपये बढ़कर 15,04,587.18 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 14,244.15 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,54,574.08 करोड़ रुपये हो गई। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 11,053.88 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,58,346 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) की मार्केट कैप 4,064.73 करोड़ रुपये बढ़कर 4,92,243.78 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इस दौरान इनफोसिस की मार्केट कैप2,832.51 करोड़ रुपये बढ़कर 4,33,480.32 करोड़ रुपये हो गई।
इन कंपनियों की घटी मार्केट कैप
इसके विपरीत मोबाइल कंपनी भारती एयरटेल की मार्केट कैप 4,009.84 करोड़ रुपये घटकर 2,35,871.02 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं एचसीएल टेक्नोलॉजीज की मार्केट कैप4,002.66 करोड़ रुपये घटकर 2,20,553.13 करोड़ रुपये रह गई।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैप में इस कमी और बढ़त के बाद अब देश की टॉप 10 कंपनियां की लिस्ट इस प्रकार है। इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इनफोसिस, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक्नोलाजीज का स्थान रहा।
यह भी पढ़ें : China : बैंकों के भागने का खतरा बढ़ा, पैसे निकालने वालों की लगी लाइनें
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications