नई दिल्ली, जुलाई 12। आज पेट्रोल और डीजल के रेट में अजीब सा फेरबदल हुआ है। जहां पेट्रोल के दाम बढ़े हैं, वहीं डीजल के दाम में कमी दर्ज हुई है। आज दिल्ली में जहां पेट्रोल का रेट 28 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 101.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल का रेट 16 पैसे प्रति लीटर घटकर 89.72 रुपये प्रति लीटर हो गया। सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट और डीजल रेट में संशोधन करती हैं, और जारी करती हैं।

जानिए महानगरों में आज के लेटेस्ट रेट
-दिल्ली में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 89.72 रुपये प्रति लीटर पर है।
-कोलकाता में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 101.35 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 92.81 रुपये प्रति लीटर पर है।
-मुम्बई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 107.20 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 97.29 रुपये प्रति लीटर पर है।
-चेन्नई में अब 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 101.92 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर है।
कीमत तय करने का ये है आधार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें कई बार डॉलर की रेट से प्रभावित होती हैं। अगर डॉलर महंगा होता तो क्रूड खरीदना ज्यादा महंगा पड़ेगा और इससे पेट्रोल और डीजल की कीमती बढ़ती है। इसी आधार पर देश में रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा की जाती है और बाद इसके नए सिरे से रेट तय किए जाते हैं। यह काम देश में पेट्रोलियम कंपनियां करती हैं।
जानिए पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
बाजार में बिकने वाले पेट्रोल व डीजल के जितने पैसे लोग देते हैं, उसका आधे से ज्यादा हिस्सा केन्द्र सरकार और राज्यों का टैक्स के रूप में होता है। अनुमान है कि 55.5 प्रतिशत टैक्स पेट्रोल पर और 47.3 प्रतिशत टैक्स डीजल पर लोगों से लिया जाता है।
पेट्रोल पंप डीलर का कमीशन महंगा करता है ईंधन
देश में पेट्रोल पंप डीलर भी पेट्रोल और डीजल पर हर लीटर के हिसाब से अपना कमीशन लेते हैं। इसकी कास्ट भी पेट्रोल और डीजल के रेट पर जुड़ती है, जिससे यह महंगा हो जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications