Share Market ने पिछले साल दिवाली से लेकर इस दिवाली तक निवेशकों को मोटी कमाई कराई है। कल दिवाली है और नया संवत शुरू हो जाएगा, ऐसे में बीते संवत के बारे में जान लेना चाहिए।
अंग्रेजी में जैसे 2022 लिखा जाता है, और यह 1 जनवरी से बदलता है, वैसे ही हिन्दुओ का वर्ष संवत में माना जाता है। अभी संवत 2078 चल रहा है, और यह कल से बदल जाएगा। जहां तक संवत 2078 में शेयर बाजार के रिटर्न की बात है तो यह बड़ा ही अजीब सा रहा है। एक तरफ अगर कमाई की बात की जाए तो निवेशकों की कमाई बीते एक साल में 11.30 लाख करोड़ रुपये की रही है। इस बढ़त के साथ बीएसई की कुल मार्केट कैपेटालाइजेश बढ़कर 274.40 लाख करोड़ रुपये हो गई है।

जानिए सेंसेक्स और निफ्टी का रिटर्न
लेकिन अगर सेंसेक्स की बढ़त की नजर से देखा जाए तो यह खराब रहा है। बीते साल में सेंसेक्स ने 465 अंक का निगेटिव रिटर्न दिया है। सेंसेक्स अंतिम कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को 59,307.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ है। जहां तक निफ्टी की बात है तो इसने पूरे साल में 253 अंक का निगेटिव रिटर्न दिया है, और यह अंत में 17,576.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं अगर देखा जाए तो इससे पिछले साल में सेंसेक्स ने 38 फीसदी का रिटर्न दिया था।

जानिए अब किन सेक्टर पर रखें नजर
जानकारों का कहना है कि संवत 2079 की शुरुआत सोमवार को मुहुर्त ट्रेडिंग से हो जाएगी। ऐसे में आने वाले साल में निवेशक बैंक, कैपिटल गुड्स सहित मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर से जुड़ शेयरों में दावं लगा सकते हैं। यहां पर फायदा मिलने की उम्मीद ज्यादा रहेगी। जानकारों का आईटी और फार्मा सेक्टर के बारे में कहना है कि इन सेक्टर की काफी पिटाई हो चुकी है। ऐसे में यहां पर कम रेट पर खरीद के मौके बन सकते हैं।
More From GoodReturns

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications