नई दिल्ली, फरवरी 16। अगर किसी को लगता है कि सारी वित्तीय प्लानिंग पुरुषों के लिए होती है, तो यह ठीक नहीं है। इस समय जरूरत है कि महिलाओं के लिए भी उचित वित्तीय प्लानिंग की जाए। अगर ऐसा किया जाता है तो महिलाएं चाहे नौकरी न करें, लेकिन वेतन की तरह हर माह उनकी कमाई शुरू हो सकती है। अगर यह वित्तीय प्लानिंग मां बाप अपना लें, बेटी के बड़ी होती है, उसकी कमाई शुरू हो जाएगी। वहीं अगर शादी के ठीक बाद पति यह वित्तीय प्लानिंग अपना लें तो पत्नी की वेतन की तरह हर माक कमाई शुरू हो जाएगी।
यह सब कैसे होगा, अगर आप यह जानने में इच्छुक हैं, तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
ऐसे करें महिलाओं के लिए वित्तीय प्लानिंग
जैसा पहले ही बताया है यह वित्तीय प्लानिंग या तो बेटी के जन्म लेते ही शुरू की जानी चाहिए या शादी के तुरंत बाद ही यह प्लानिंग की जानी चाहिए। अगर बेटी के जन्म लेते ही यह वित्तीय प्लानिंग शुरू की जाएगी, तो बेटी के 25 साल की उम्र में उसकी करीब 50,000 रुपये महीने की कमाई शुरू हो जाएगी। वहीं अगर यह प्लानिंग शादी के बाद शुरू की जाएगी, तो प्लानिंग शुरू होने के 25 साल बाद यह कमाई शुरू हो जाएगी। आइये जानें क्या है यह वित्तीय प्लानिंग और कितना करना होगा निवेश।
जानिए कितना करना होगा हर माह निवेश
अगर आप बेटी या पत्नी के नाम पर यह वित्तीय प्लानिंग शुरू करना चाहते हैं, 3200 रुपये महीने का निवेश शुरू करना होगा। अगर यह निवेश 25 साल तक चलता रहेगा तो यह बढ़कर 1 करोड़ रुपये हो जाएगा। अगर इस 1 करोड़ रुपये के फंड को बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा किया जाए तो आराम से हर माह करीब 50,000 रुपये महीने का ब्याज पाया जा सकता है। अब जानिए कैसे यह 3200 रुपये महीने का निवेश बनेगा 1 करोड़ रुपये।
किसी अच्छी म्यूचअल फंड स्कीम में शुरू करें निवेश
म्यूचुअल फंड स्कीमों में इस वक्त बहुत ही अच्छा रिटर्न मिल रहा है। ऐसे में अगर किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में हर माह निवेश शुरू किया जाए तो 3200 रुपये महीने का निवेश 1 करोड़ रुपये हो सकता है।
ये है निवेश की योजना
- 3200 रुपये महीने की सिप म्यूचुअल फंड स्कीम में शुरू
- यह निवेश लगातार 25 साल तक चलाते रहें
- अगर यह म्यूचुअल फंड स्कीम 15 फीसदी का रिटर्न दे
- 25 साल के बाद तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड
आइये जानें कौन सी म्यूचुअल फंड स्कीमें दे रही हैं, इतना अच्छा रिटर्न।
जानिए टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमें
यहां पर बताई जा रही म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न 5 साल का बताया जा रहा है। यह हर साल मिला औसत रिटर्न है।
- एक्सिस स्मॉल कैप : 22.88 फीसदी
- निप्पॉन इंड स्मॉल कैप : 22.81 फीसदी
- एसबीआई स्मॉल कैप : 22.69 फीसदी
- पीजीआईएम इंड मिडकैप अपर्च्युनिटी : 22.26 फीसदी
- एक्सिस मिडकैप : 21.93 फीसदी
नोट : यहां पर बताया गया रिटर्न 16 फरवरी 2022 की एनएवी के आधार पर निकाला गया है।
अब जानिए म्यूचुअल फंड में क्या होती है सिप
म्यूचुअल फंड में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान को शार्ट में सिप कहा जाता है। यह एक निवेश का तरीका है। यह काफी कुछ बैंक और पोस्ट ऑफिस की आरडी की तरह होता है। लेकिन इसमें कई और खूबियां होती हैं। इसमें निवेश बीच में घटाया या बढ़ाया जा सकता है। यह कितने ही समय के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा भी अन्य कई फायदे सिप माध्यम से निवेश में मिलते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications