Money Savings Rule: एक नियम के मुताबिक अगर आप नौकरी कर रहे हैं और पैसे बचाने में दिक्कत आती है, तो भी आपको कम से कम अपनी सैलरी का 20% हिस्सा बचत के रूप में रखना चाहिए। लेकिन आजकल बढ़ती महंगाई और बदली हुई जीवनशैली में ऐसा करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी ऐसी किसी दिक्कत से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे ही बेहतरीन तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आप कम सैलरी में भी कुछ पैसे जरुर बचा सकते हैं। आइए इन तरीकों के बारे में जानते हैं, ताकि आप अपनी मेहनत की कमाई में से कुछ सेविंग कर सकें जो बाद में आपके काम आए।
आजकल के एक्सपर्ट का मानना है कि अगर हम पैसे बैंक में रखते हैं तो धीरे-धीरे उसकी वैल्यू कम होती जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए इन्वेस्टमेंट करना बेहद आवश्यक होता है। क्योंकि इन्वेस्टमेंट ही वह तरीका है जो आपके जमा किए गए अमाउंट को तेजी से बढ़ा सकता है और फायदा दे सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी कीमत पर इंसान को अपने सैलरी का 20% हिस्सा बचना चाहिए। लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच एक्स्ट्रा खर्चों की वजह से ऐसा करना काफी मुश्किल हो जाता है।

अगर आप 20% तक पैसे नहीं बचा पा रहे हैं तो हर महीने करीब 10 प्रतिशत तक इन्वेस्ट करते हैं, तो भी वह समय के साथ आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है और पैसे को भी बढ़ा सकता है। अगर आप ऐसे ही थोड़े-थोड़े पैसे बचाकर सही जगह पर इन्वेस्ट करते रहेंगे तो कुछ ही समय में जबरदस्त पैसा बना सकते हैं।
अगर आप घर पर अकेले कमाने वाले हैं और आपकी सैलरी 25 से 30 हजार रुपए के बीच है, और आपके ऊपर चार लोगों का परिवार चलाने की जिम्मेदारी है, तो जाहिर तौर पर 20 प्रतिशत बचा पाना बिल्कुल भी संभव नहीं होगा।
हालांकि सेविंग कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है। इसमें सबसे ज्यादा जरूरी है रहने वाली जगह। अगर आप बड़े शहरों में रह रहे हैं, जहां पर किराए से लेकर खाना पीना सब कुछ महंगा है, तो पैसा बचाना बिल्कुल भी संभव नहीं है। लेकिन अगर आप किसी गांव या टाउन में रह रहे हैं और आपके पास खुद का रहने का घर है, तो 30 हजार में से कुछ पैसे बचाना जरूर संभव होगा।
परिवार की जरूरतें भी पैसों की बचत में अहम भूमिका निभाती हैं। अगर आपके घर में कोई बीमार है या उसे हर महीने दवाइयां लगती हैं, तो ऐसे में लिमिटेड सैलेरी के अंदर बचत करना मुश्किल होगा। वहीं छोटे बच्चे हैं तो उनके स्कूल की फीस और दूसरे खर्च भी होते हैं, तो फिर बचत का परसेंटेज कम हो सकता है। घर में जितने ज्यादा कमाने वाले होते हैं बचत होने के उतने ज्यादा मौके होते हैं। इसलिए अगर कोई व्यक्ति घर पर अकेले पैसे कमा रहा है तो बचत नामुमकिन है। वहीं अगर दो से तीन लोग कमा रहे हैं तो आपस में सामंजस्य से बिठाकर अच्छे खासे पैसों की बचत की जा सकती है।
अगर आपको भी इसी तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, और आप 20% की बचत नहीं कर पा रहे हैं, तो भी आपको 5 से 10 प्रतिशत तक सैलरी की बचत जरूर करनी चाहिए। यह पैसे बचाने के बाद आप इन्हें कहीं इन्वेस्ट भी कर सकते हैं। इन्वेस्टमेंट की वजह से आपका पैसा बढ़ता रहेगा और जैसे-जैसे सैलरी बेहतर होती जाए वैसे-वैसे आप अपनी बचत को भी बढ़ा सकते हैं।
मान लीजिए अगर आपकी सैलरी 30000 रुपए है और आप उसमें से 10 प्रतिशत यानी 3000 रुपए बचा कर निवेश करते हैं। ऐसे में अगर आप लगातार 30 साल तक इन्वेस्टमेंट जारी रखते हैं और आपके करीब 12 प्रतिशत का एवरेज रिटर्न मिलता है, तो आपका टोटल अमाउंट 1,05,89 000 से ज्यादा का होगा।
अगर आप हर महीने 1500 बचाकर 30 साल तक निवेश करते रहते हैं और 12 फ़ीसदी रिटर्न मिलता है तो भी आप 50 लाख रुपए से ज्यादा की रकम आसानी से जोड़ लेंगे। ऐसी छोटी-छोटी इन्वेस्टमेंट आपको फ्यूचर में जबरदस्त फायदा देती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications