MP: प्रदेश सरकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना चला रही है। इस योजना के तहत सरकार ऐसे लोग कम पैसे में खुद का कारोबार शुरू करना चाहते है उनको कम ब्याज दरों में लोन मुहैया कराती है तो फिर आइए जानते हैं सरकार की इस योजना के बारे में सारी डिटेल।

इस योजना का लाभ
इस योजना के तहत सरकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को कम ब्याज पर लोन मुहैया कराती है। सरकार की तरफ से सभी प्रकार के स्वरोजगार हेतु रु 10,000 रु से 1 लाख रु तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत बैंक से टर्म तथा वर्किंग कैपिटल लोन पर सालाना 7 फीसदी की दर से 5 सालों के लिए नियमित ऋण भुगतान की शर्त पर अनुदान दिया जाएगा।
इस योजना की पात्रता
इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक का अनुसूचित जन जाति वर्ग का होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदक का एमपी का होना जरूरी है। इस योजना में आवेदन करने के लिए आयु 18 वर्ष से 55 वर्ष के मध्य होना बेहद जरूरी है।
किन दस्तावेजों की होगी जरूरत
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, प्राजेक्ट का कोटेशन, किरायानामा, बैंक का पासबुक, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, समग्र आईडी, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड, मोबाइल नंबर आदि दस्तावेज होना बेहद जरूरी है।
कैसे करें आवेदन
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले इस योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह पर आपको प्रोफाइल बनाएं वाले विकल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक फॉर्म ओपन होगा। इसमें आपको सभी जानकारियों को भरकर नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद कंफर्म प्रोफाइल डिटेल्स पेज ओपन होगा इसमें आपको जन्मतिथि तथा मोबाइल नंबर पुन: भरकर प्रोफाइल बनायें बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको लॉगिन हो जायेंगे।
लॉगिन होने के बाद आपको नए पेज पर आपका प्रोफाइल डेशबोर्ड दिखेगा। अब आपको आधार ई-केवाईसी कर लेना है। इसके बाद आपको लोन के लिए आवेदन करें वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इसमें लोन के लिए नवीन आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इसमें आपकी सहमति के लिए एक चेक बॉक्स पर क्लिक करने के बाद सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
अब इसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा। इसमें आपको योजना का प्रकार का चयन करना होगा और आपके बैंक की जानकारी को भरकर सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद अगले पेज पर आपकी जानकारी दिखेगी। इसे चेक करें और इसके बाद आपको सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको आपको अपने बिजनेस से जुड़ी जानकारी भरना होगा और सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको सभी मांगे गए दस्तावेज को अपलोड करना होगा और शुल्क का भुगतान के मोड का चयन करना होगा और सबमिट करना होगा। फिर आपको शुल्क का भुगतान कर देना है। आप इस प्रकार बेहद ही आसानी से इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications