MP Govt : मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से राज्य के किसानों के लिए एक योजना की शुरुआत की गई है। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना का नाम बलराम तालाब योजना है। इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार किसानों को सिंचाई हेतु जल की आपूर्ति करवाने के लिए तालाब या नहर के निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।

मध्य प्रदेश के सभी वर्ग के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों को कृषि कार्य के लिए तालाब निर्माण करवाने पर अनुदान प्रदान किया जाता है।
सरकार की इस योजना के अंतर्गत आर्थिक से निम्न श्रेणी के किसान को नहर या तालाब के निर्माण के लिए 75 प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जाता है। यह अनुदान की राशि अधिकतम 1 लाख रु तक है।
सरकार की इस योजना के अंतर्गत सामान्य श्रेणी के किसानों को नहर या तालाब के निर्माण हेतु 40 प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जाता है यह अनुदान की राशि अधिकतम 80,000 रु तक है अगर तालाब या नहर के निर्माण में इससे ज्यादा राशि का खर्च आता है तो इस खर्च को किसान को खुद करना होगा।
मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना में केवल मध्यप्रदेश में रहने वाले की स्थाई निवासी ही आवेदन कर सकते है। इस योजना का फायदा केवल किसानों को ही प्राप्त होगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए खुद की कृषि योग्य भूमि होना आवश्यक है।
मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। जैसे बैंक डिटेल, पहचान पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो आदि।
अगर आप मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले किसान कल्याण तथा कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको अनुदान हेतु आवेदन करें वाले सेक्शन दिखाई देगा। आपको इस सेक्शन में जाना है। इस सेक्शन में जाने के बाद आपको दिखाई दे रहे थ्रू बायोमेट्रिक के विकल्प पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके एमपी बलराम तालाब योजना ऑनलाइन फॉर्म ओपन हो जाएगा। इस फॉर्म में आप से मांगी गई सभी जानकारियों को आपको सही सही भरना है। इसके बाद यह पर आपको टर्म एंड कंडीशन के सामने बने बॉक्स में टिक कर लेना है।
इसके बाद आपको बैंक, डेट, डीडी नंबर आदि अन्य जानकारियों को दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके कुछ डॉक्यूमेंट मांगें जायेंगे। आपको उन डॉक्यूमेंट को भी अपलोड कर देना है। इसके बाद आपको डिवाइस टाइप का चयन करना होगा। अब आपको किसी एक ऑप्शन का चयन करना होगा।
इसके बाद कैप्चर फिंगर के ऑप्शन पर क्लिक कर लें और अन्य प्रोसेस को पूरा कर लें। इस प्रकार आप इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया को पूरी कर लेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications