MP Govt : मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से प्रदेश के किसानों के लिए एक योजना की शुरुआत की गई हैं। मध्यप्रदेश सरकार की इस योजना का नाम मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना है। इस योजना के तहत किसानों को खेतों में सिंचाई के लिए सोलर पंप की खरीद पर सब्सिडी दी जाएगी तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।

मध्यप्रदेश सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों के ऊपर से डीजल पंप द्वारा खेतों की सिंचाई हेतु होने वाले सिंचाई के बोझ को कम करना है। इस योजना के तहत किसानों को सरकार की तरफ से 90 फीसदी तक अनुदान किया जायेगा।
अगर हम मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना के दिशा निर्देशों की बात करें तो आवेदक केवल खुद की भूमि के लिए ही इस योजना में आवेदन कर सकता है। इस योजना के तहत आवेदक को आवेदन पत्र के साथ 5 हजार रु की राशि एमपी ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के पक्ष में ऑनलाइन जरिए से प्रदान करना अनिवार्य है अन्यथा राशि प्रदान न करने की स्थिति में आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा।
अगर किसी वजह से आवेदक का सिलेक्शन नहीं होता है तो फिर दी गई 5 हजार रु की राशि बिना किसी ब्याज के आवेदक को वापस कर दी जाएगी।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक का एमपी का मूल निवासी होना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही राज्य के ऐसे किसान जिनके पास किसान कार्ड है सिर्फ वही इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र है।
इस योजना में आवेदन करने के लिए किसानों को कृषि योग्य भूमि के दस्तावेज, किसान कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी।
इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह पर होम पेज पर आपको नवीन आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस विकल्प का चयन करना है।
इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा। यह पर आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और ओटीपी भेजे के ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को आपको दर्ज करना है।
इसके बाद आपके सामने एक रजिस्टेशन फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म में आपसे कई सारी जानकारी मांगी जाएगी। आपको सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा। जब आप सभी जानकारियों को भर लेते है। इसके बाद आपको नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुल जायेगा। इस फॉर्म में आपको कृषक का आधार ईकेवाईवी, बैंक खाते संबंधित जानकारी, जाति स्वघोषणा, भूमि से संबंधित खसरे की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही चाहे गए सोलर पम्प की भी जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद नेक्स्ट वाले विकल्प का चयन करना है।
इसके बाद आपको ईकेवाईसी फॉर्म को भरकर नेक्स्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना है। यह आपको दूसरे बैंक खाते की जानकारी भरनी होगी। इसके बाद आपसे कुछ अन्य जानकारी मांगी जाएगी। जिसको आपको भरना होगा। इसके बाद आपके सामने एक चेक बॉक्स आएगा। इस चेक बॉक्स पर आपको क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको सब्मिट कर देना है। इस तरह आप एमपी सोलर पंप योजना में ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications