LIC : आज के कई सारे लोग है जो कई स्कीम्स में एक साथ निवेश करते हैं और निवेश की राशि उनके खाते से ऑटोमैटिकली डिडक्ट होती रहती है। कई बार स्कीम मैच्योर भी हो जाती है और इसके बारे में उनको अंदाजा भी नहीं लगता। अगर स्कीम के मैच्योर होने के अधिक समय के बाद तक पैसे को नहीं निकाला जाता है तो फिर उस राशि को अनक्लेम्ड अमाउंट कहा जाता है। इसके साथ ही अगर पॉलिसी धारक गुजर जाता है और नॉमिनी पैसों को क्लेम नहीं कर पाए, तो इस स्थिति में वो पैसा अनक्लेम्ड अमाउंट कहलाता है।

कुछ वक्त पहले एलआईसी की तरफ से खुद बताया गया था कि उसके पास करोड़ों रु का अनक्लेम्ड अमाउंट पड़ा हुआ है। जब एलआईसी अपना आईपीओ लेकर आई थी उस समय एलआईसी ने यह जानकारी दी थी।
हालांकि इस मामले में परेशानी वाली कोई बात नहीं है क्योंकि पॉलिसीहोल्डर्स और उनके आश्रितों को को एलआईसी ये सुविधा प्रदान करती है कि वे बेहद ही आसानी से ऑनलाइन मैच्योरिटी क्लेम, डेथ क्लेम, प्रीमियम रिफंड या फिर किसी और प्रकार की अनक्लेम्ड राशि को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
कैसे करें अनक्लेम्ड राशि चेक
इसके लिए सबसे पहले आपको भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यह पर आप अनक्लेम्ड अमाउंट ऑफ पाॅलिसी होल्डर पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नई विंडो ओपन होगी। जिसमें आपसे कई सारी जानकारी मांगी जाएगी। जैसे - पॉलिसीहोल्डर का नाम, पॉलिसी नंबर, जन्मतिथि और पैन कार्ड नंबर आदि। इन जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एलआईसी में अगर आपका कोई पैसा है तो फिर आपको दिख जाएगा। इसके बाद आपको क्लेम की प्रोसेस पूरी करनी होगी।
इस तरह करें क्लेम
अगर आप चेक करते है और आपको वह बकाया राशि दिखती है तो फिर आपको इस राशि क्लेम करने के लिए एलआईसी के ऑफिस में संपर्क करना होगा। इसके लिए आपको सबसे पहले आवेदन करना होगा।
इसके बाद आपको केवाईसी देना होगा। इसके बाद आपको मांगे गये दस्तावेज को देना होगा। इसके बाद एलआईसी की ओर से बकाया राशि के भुगतान की प्रोसेस शुरू हो जाएगी और कुछ दिनों में आपका पैसा पॉलिसी से जुड़े बैंक अकाउंट में आ जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications