
RBI : हमें कई बार अधिक कटे-फटे नोट मिल जाते है, इन नोटों को कोई भी दुकानदार नहीं लेता है। ऐसे में आपके पास उस नोट को अपने पास रखने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता है। वही, इन पुराने और कटे-फटे नोटों को लेकर अक्सर तमाम तरह को बातें मार्केट में अफवाह की तौर पर उड़ाई जाती हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि हम नोटों को बदलने के लिए बैंकों दलालों के चक्कर लगाने पड़ते है। लेकिन लोगों की जानकारी नहीं होती है। इसके लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आपके पास भी कटे-फटे नोट है, तो फिर इसके लेकर आप सीधे बैंक में जाएं। वहां जाकर आप इन कटे-फटे नोटों को बदल सकते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की तरफ से इन कटे-फटे नोटों के बदलने को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। आरबीआई की तरफ से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, सभी ऐसे नोट जो अभी बाजार में चलने की स्थिति में नहीं है। उन्हें चलन से वापस लिया जाए और उसकी जगह नए नोटों को बाजार में जारी किया जाए, तो आइए जानते है इसके बारे में।
नियम क्या है जानिए
आरबीआई के नियम के अनुसार, अगर आपके पास कोई कटे-फटे नोट है और आप उन नोटों को लेकर बैंक जाते हैं और आप बैंक को कटे-फटे नोट देकर बदलने के लिए कहते हैं। अगर बैंक इन नोटों को बदलने से मना करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती हैं अगर बैंक की तरफ से कटे-फटे नोटों को लेने से मना किया जाता है, तो फिर आप आरबीआई की अधिकारी वेबसाइट पर जा सकते हो और ऑनलाइन शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। आरबीआई के नियमों के अनुसार एक व्यक्ति एक बार में केबल अधिक से अधिक 20 नोट ही बदलवा सकता है। इन कटी-फटी नोटों की अधिकतम वैल्यू 5 हजार रु से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। बैंक की तरफ से इसका भुगतान तुरंत काउंटर पर ही किया जाता है। अगर आप ज्यादा वैल्यू के नोट को बदल जाते हैं, तो बैंक आपका पैसा रिसीव तो कर लेता है। मगर आपका जो पैसा होता है। उसे आपके खाते में ट्रांसफर कर देता है। अगर आप 50 हजार रु से अधिक के नोट एक्सचेंज करते, हैं तो बैंक थोड़ा अधिक समय ले सकता है।
ऐसे बदलाएं जले हुए नोटों को
अगर आपके पास कोई ऐसे नोट है। जो बुरी तरह से जल चुके हैं या बुरी तरह से कटे-फटे चुके हैं, तो फिर आप इन नोटों को बैंक में नहीं बदला जा सकता है। इन नोटों को आप केवल आरबीआई की इश्यू ऑफिस में ही जमा करवा सकते हैं। आपसे बैंक के द्वारा हर तरह के कटे-फटे या गंदे नोट वापस ले लिया जा सकता है। लेकिन यादे ने कोई ध्यान देने वाली बात होगी कि नोट में सभी जरूरी फीचर्स मौजूद होने चाहिए। बैंक यहां भी देखता है। कि अगर आपकी किसी नोट ने जानबूझकर कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाया गया है।
कितने रुपए मिलेंगे फटे नोटों पर
आपका नोट कितना फटा है। उसी आधार पर आपको पैसे वापस मिलते हैं। अगर आपके पास 2 हजार रु का नोट है और इस 2 हजार रु का नोट का 88 वर्ग सेंटीमीटर का हिस्सा ठीक है, तो फिर आपको पूरी राशि मिलेगी। वही इस 2 हजार रु के नोट का 44 वर्ग सेंटीमीटर का हिस्सा होने पर आपको आधी राशि दी जाएगी। इसी तरह यदि आपके पास 200 रूपये का नोट है और आप इस 200 रूपये के नोट को बदलवा आते हैं और इसका आपके पास 78 वर्ग सेंटीमीटर का हिस्सा सुरक्षित है, तो आपको पूरा राशि मिलेगी। लेकिन इसकी 39 सेंटीमीटर का हिस्सा है, तो फिर आपको आज ही राशि मिलेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications