ई-कॉमर्स कंपनियां फेस्टिव सेल की शुरुआत कर चुकी है। अमेज़न, फ्लिपकार्ट समेत ज्यादातर ई-कॉमर्स कंपनियां ऑनलाइन प्रोडक्ट की खरीद पर शानदार ऑफर दे रही हैं।
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनियां फेस्टिव सेल की शुरुआत कर चुकी है। अमेज़न, फ्लिपकार्ट समेत ज्यादातर ई-कॉमर्स कंपनियां ऑनलाइन प्रोडक्ट की खरीद पर शानदार ऑफर दे रही हैं। ऐसे में अगर आप भी शॉपिंग की लिस्ट तैयार कर ली है तो थोड़ा सावधान हो कर खरीदारी करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान नकली सामान से सावधान रहने की जरूरत है। जी हां परेशान होने की जरूरत नहीं है बल्कि सावधानी से खरीदारी करने की आवश्यकता है ताकि आपका नुकसान ना हो।

बता दें कि फेस्टिवल सीजन के दौरान भारी मात्रा में ऑनलाइन फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह सक्रिय हो जाते हैं। इसके साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियों की तरफ से भी बड़े पैमाने पर नकली प्रोडक्ट की बिक्री की जाती है। बता दें कि साल 2018 में हुए एक सर्वे के मुताबिक कई ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट से एक-तिहाई से ज्यादा नकली प्रोडक्ट की बिक्री की जा रही है। ऐसे में अगर आप ऑनलाइन खरीददारी करने जा रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें।
फेक वेबसाइट से शॉपिंग करने से बचें
ज्यादातर ऑनलाइन फर्जीवाड़ा फेक वेबसाइट से होता है। अक्सर लोगों को व्हाट्सएप या किसी अन्य मैसेजिंग ऐप से फ्लिपकार्ट या अमेज़न पर भारी डिस्काउंट और डील का ऑफर मिलता है। इस ऑफर के साथ एक लिंक दी होती है, जो कि फर्जी हो सकती है। ऐसे में इस लिंक से ऑनलाइन शॉपिंग करने से पहले वेबसाइट के नकली होने की जांच कर लें। ये बात सच है कि अगर वेबसाइट फर्जी है, तो प्रोडक्ट जरूर फर्जी होगा। ऐसे ऑनलाइन प्रोडक्ट की खरीददारी करते वक्त लिंक के यूआरएल को सावधानी से चेक करें। बता दें कि असली वेबसाइट https से शुरू होगी, न कि http से इसकी शुरुआत होगी। ऐसे में हमेशा https से शुरू होने वाली वेबसाइट से ही ऑनलाइन शॉपिंग करें।
प्रोडक्ट मॉडल नंबर वेबसाइट पर डालकर चेक करें
अगर आप शॉपिंग करने जा रहे है तो बता दें कि हर एक प्रोडक्ट का एक मॉडल नंबर होता है। इस मॉडल नंबर को कई ई-कॉमर्स कंपनियों की वेबसाइट पर डालकर देंखे। इसके साथ ही प्रोडक्ट की ऑफिशियल वेबसाइट से भी इसी मॉडल नंबर की डिटेल हासिल करें। अगर ऑनलाइन मोबाइल खरीद रहे हैं, तो बॉक्स के पर लिखे IMEI नंबर को देखें और प्रोडक्ट को खरीदने से पहले इसे ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट से मिलाएं। दरअसल ई-कॉमर्स साइट कई प्रोडक्ट की बिक्री थर्ड पार्टी के जरिए करती है। ऐसे में असली और नकली प्रोडक्ट की पहचान करना मुश्कल हो जाता है।
ऐसे करें असली नकली की पहचान
आपके जानकारी के लिए बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक और एफएमसीजी कंपनियां नकली प्रोडक्ट से बचाव के लिए एक खास तरह का क्यूआर कोड और होलोग्राम लगाने लगी है, जिसके जरिए असली नकली की पहचान हो सकती है। इसके अलावा नकली प्रोडक्ट की पहचान के लिए फूड रेगुलेटर एफएसएसएआई के स्मार्ट कंज्यूमर एप की भी मदद ले सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐप में आपको क्यूआर कोड स्कैन करने और क्यूआर नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद प्रोडक्ट के मैन्युफैक्चरिंग डिटेल हासिल हो जाएगी। इस तरह प्रोडक्ट के असली और नकली होने की पहचान की जा सकेगी।
ऑनलाइन शॉपिंग करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- नकली सामान की पहचान कंपनी के लोगो और स्पेलिंग से की जा सकती है।
- ऑनलाइन सामान खरीदते वक्त हमेशा ब्रांड के लोगो को ध्यान से देखना चाहिए। ऑनलाइन खरीददारी करते वक्त कपड़ें की फ्रैब्रिक की पहचान करें।
- मैन्युफैक्चरिंग और ब्रांडिंग की पहचान करें ।
- शॉपिंग करते वक्त हमेशा चेक करना चाहिए कि जिस प्रोडक्ट की खरीद कर रहे हैं, उसका फिजिकल एड्रेस, ईमेल, फोन नंबर और कॉन्टैक्ट डीटेल है या नही।
- ध्यान देने वाली बात ये है कि ऑनलाइन खरीददारी करते वक्त भारी डिस्काउंट के लालच में नहीं आए।
- बता दें कि ब्रांडेड आइटम, लग्जरी प्रोडक्ट पर एमआरपी की तुलना में 70-80 फीसदी का डिस्काउंट नहीं मिलता है, खरीदारी के वक्त इन बातों का ध्यान दें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications