Kisan Credit Card: भारत एक कृषि प्रधान देश है, कई बार खराब फसल और मौसमी परिस्थितियों के कारण किसानों को साहूकार या जमींदार से उच्च ब्याज दर पर ऋण लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है। भारत सरकार ने किसानों की इस समस्या को हल करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की थी। यह योजना 1998 में नाबार्ड द्वारा कृषि, मत्स्य पालन और पशुपालन के लिए किसानों को अल्पकालिक ऋण प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी। किसान क्रेडिट कार्ड किसानों को बैंकों या साहूकारों से उच्च ब्याज दर पर लोन लेने से बचाता है। केसीसी की ब्याज दर 2 - 4 प्रतिशत के बीच होती है। किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं। चलिए आपकों आवेदन की प्रक्रिया को बताते हैं।

किसान क्रेडिट कार्ड की मुख्य विशेषताएं (Features of KCC)
- यह योजना किसानों को कृषि से संबंधित उनके वित्तीय खर्चों और फसल कटाई के बाद के खर्चों के लोन उपलब्ध कराती है।
- यह योजना किसानों के कृषि उपकरणों में निवेश के लोन उपलब्ध कराती है।
- केसीसी के तहत 3 लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है।
- केसीसी योजना के तहत धारक मृत्यु या विकलांगता के लिए 50000 रुपये तक और अन्य जोखिमों के लिए 25000 रुपये तक के बीमा के लिए पात्र हैं।
- बचत खाते के तहत स्मार्ट कार्ड और डेबिट कार्ड जारी किया जाता है।
- आसान चुकौती प्रक्रिया
- योजना 3 साल की अवधि के लिए लोन उपलब्ध कराती है।

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document needed for KCC Account)
- सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ भरा हुआ और सेल्फ अटेस्टेट आवेदन पत्र।
- आवश्यक दस्तावेज- पहचान पत्र की कॉपी जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी आदि
- एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट की कॉपी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस।
- प्रमाण में वैध होने के लिए आवेदक का वर्तमान पता होना चाहिए।
- जमीन से जुड़े दस्तावेज
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक के अनुसार अन्य आवश्यक दस्तावेज
किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें (How to apply for kisan creedit card)
ऑनलाइन (KCC- procees to Apply online)
- आप जिस बैंक से केसीसी आवेदन करना चाहते हैं, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- किसान क्रेडिट कार्ड विकल्प को चुनें
- अप्लाई पर क्लिक करें और फॉर्म भरें
- सबमिट पर क्लिक करें।
ऑफलाइन (KCC- Process to apply Offline)
- केसीसी योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है
- बैंक शाखा पर जाएँ
- बैंक प्रतिनिधि की सहायता से बैंक में केसीसी फॉर्म भरकर जमा करें
- फॉर्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications