तेज इंटरनेट के साथ ज्यादा डाटा की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में कई टेलिकॉम कंपनियां कम कीमत में ही ज्यादा डेटा और वॉइस कॉल जैसी बेसिक सुविधा भी दे रही है। बाजार में कई प्लान है जो हाई-स्पीड उपलब्ध करात
नई दिल्ली: तेज इंटरनेट के साथ ज्यादा डाटा की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में कई टेलिकॉम कंपनियां कम कीमत में ही ज्यादा डेटा और वॉइस कॉल जैसी बेसिक सुविधा भी दे रही है। बाजार में कई प्लान है जो हाई-स्पीड उपलब्ध कराते हैं। इस तरह सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी है। इसके बाद भी अगर आपके मोबाइल डेटा की स्पीड घटती-बढ़ती रहती है जिससे आपको काफी परेशानी भी होती है तो आप अपना मोबाइल नंबर को दूसरे नेटवर्क पर पोर्ट करना।

मोबाइल डेटा स्लो है तो जानें क्या करें
अगर आपका मोबाइल डेटा स्लो है तो सबसे पहले आप अपने स्तर पर कुछ हद तक उसे ठीक भी कर सकते है। नोटिफिकेशन शेड में दिए मोबाइल डेटा ऑप्शन को टर्न ऑफ करके टर्न ऑन करें। इसके अलावा अपने डिवाइस को स्विच ऑफ करें या एयरप्लेन मोड ऑन पर रखें, इसके बाद स्विच ऑन करें।मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज की वैलिडिटी चेक कर लें। फिर भी अगर कोई सुधार ना आए तो आप गूगल पर speedtest.com या फिर ऐप डाउनलोड कर इंटरनेट स्पीड चेक करें। अगर स्पीड स्लो है तो अपने सर्विस प्रोवाइडर से कॉन्टैक्ट करें।
ऑनलाइन जियो पर मोबाइल नंबर पोर्ट करने का तरीका
- गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से माई जियो ऐप डाउनलोड करें
- ऐप खोलें और सबसे ऊपर दिख रहे पोर्ट सेक्शन में जाएं
- ऐप में आपको दो ऑप्शन दिखेंगे, गेट ए न्यू जियो सिम एंड कीप द एग्जिटिंग नंबर और चेंज द नंबर ।
- अब प्रीपेड और पोस्टपेड सिम के बीच अपनी जरूरत के मुताबिक चुनाव करें
- अब अपनी जरूरत के मुताबिक एक प्लान चुनें, इसके बाद आप अपनी लोकेशन कन्फर्म करें।
- आपको दो ऑप्शन मिलेंगे- डोर स्टेप और स्टोर पिकअप
- जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप घर से बाहर स्टोर नहीं जाना चाहते तो डोर स्टेप ऑप्शन के साथ आगे बढ़ें। अपनी सुविधानुसार डेट और टाइम सिलेक्ट करें। आप नई सिम की डिलिवरी को ट्रैक भी कर सकते हैं।
ऑनलाइन एयरटेल पर मोबाइल नंबर पोर्ट करने का तरीका
सबसे पहले एयरटेल थैक्स ऐप को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से डाउनलोड करें। इसके बाद प्लान सिलेक्ट करें और पोर्ट-इन की रिक्वेस्ट कन्फर्म करें।
इसके बाद एयरटेल आपके द्वारा दिए गए अड्रेस पर एक एग्जिक्युटिव को भेजेगी ताकि आपकी डीटेल्स कलेक्ट कर नई सिम डिलिवर हो सके।
ऑनलाइन वोडाफोन पर मोबाइल नंबर पोर्ट करने का तरीका
- वोडाफोन ऐप में जाएं और एमएनपी पेज पर अपना नाम, कॉन्टैक्ट नंबर व शहर एंटर करें। अब अपनी जरूरत के अनुसार वोडाफोन रेड पोस्टपेड प्लान चुनें
- स्विच टू वोडाफोन बटन पर क्लिक करें
- इसके बाद आप फ्री सिम डिलिवरी के लिए अपना अड्रेस आर पिन कोड एंटर करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications