बंगाल के हुगली जिले का छोटा सा शहर चंदननगर। चंदननगर आज अपनी जगद्धात्री पूजा व प्रकाश-सज्जा [लाइटिंग] के लिए देश-दुनिया में मशहूर है।
नई दिल्ली: बंगाल के हुगली जिले का छोटा सा शहर चंदननगर। चंदननगर आज अपनी जगद्धात्री पूजा व प्रकाश-सज्जा (लाइटिंग) के लिए देश-दुनिया में मशहूर है। यहां की बत्तियों से बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के आशियाना 'जलसा' से लेकर देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी का गगनचुंबी आवास तक खास मौकों पर रोशन हो चुका है। यही नहीं, बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा प्रियंका चोप़़डा ने 2018 में जब जोधपुर में शादी रचाई थी, तब चंदननगर की बत्तियों से ही उम्मेद भवन पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया था। यह अद्भुत जगमगाहट लाइट आर्टिस्ट सुप्रीम कुमार पाल उर्फ बाबू पाल के बूते ही संभव हो पाई थी।

दुर्गा पूजा से लेकर पार्क स्ट्रीट में क्रिसमस में रहती जगमगाहट
चंदननगर के लोगों के लिए उनके अपने बाबू दा यानि बाबू पाल। उन्होंने अपने बूते यह मुकाम बनाया और आज 40 लोगों को रोजगार मुहैया कर रहे हैं। जब भी चंदननगर की बत्तियों की चर्चा होती है तो पहला नाम सुप्रीम कुमार पाल का ही आता है। बाबू पाल के वर्कशाप में तैयार बत्तियों का वाकई जवाब नहीं है, तभी तो देश-विदेश में इसकी आपूर्ति होती है। कोलकाता में दुर्गा पूजा से लेकर पार्क स्ट्रीट में क्रिसमस के मौके पर अद्भुत थीम वाली बत्तियों की जो जगमगाहट दिखती है, वह बाबू पाल की ही देन है।
मुकेश अंबानी के निवास स्थल 'एंटीलिया' के गलियारे की प्रकाश-सज्जा
वहीं 2016 की दीपावली में अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को मांगलिक थीम से सजाया था। 2017 में मुकेश अंबानी के निवास स्थल 'एंटीलिया' के गलियारे की प्रकाश-सज्जा की। इसके बाद अभिनेत्री प्रियंका चोप़़डा की शादी में भी बत्तियों की कारीगरी दिखाने का मौका मिला। बाबू पाल का कहना है कि यह ऐसा काम है, जिसमें रचनात्मकता बहुत जरूरी है। बत्तियों से थीम तैयार करने पर काफी ध्यान देना प़़डता है। उनकी खुद की एक क्रिएटिव टीम है।
विदेश में भी बिखेर रहे रोशनी
अच्छी बात तो यह है कि बाबू पाल की रोशनी का जलवा विदेश में भी है। 1998 में उन्हें दुबई में हुए शॉपिंग फेस्टिवल के लिए काम करने मौका मिला। उन्होंने वहां भारतीय संस्कृति की थीम पर प्रकाश--सज्जा की थी। इसी तरह इटली के दूतावास को भी आलोकित किया। दक्षिण अफ्रीका में भी काम किया है। अब केन्या से ऑफर मिला है। जानकारी दे कि चंदननगर में 150 से अधिक पंजीकृत लाइट आर्टिस्ट हैं। यहां सालभर में लगभग 100 करोड़ रुपये का व्यवसाय होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications