नई दिल्ली। अगर आप चाहते हैं कि आपकी पत्नी करोड़पति हो जाए, तो यह काफी आसान है। लेकिन इसके लिए आपको एक निवेश प्लान बना कर 3000 रुपये महीने की बचत शुरू करना होगी। अगर आप ऐसा निवेश शुरू कर देंगे तो आपकी पत्नी आराम से करोड़पति बन जाएगी। निवेश का यह काफी आसान तरीका है, लेकिन जरूरत है कि लम्बे समय तक इस निवेश को बनाए रखें। अगर बताई जा रही निवेश योजना के तहत आप अपना निवेश बनाएं रखेंगे तो लक्ष्य देखते देखते हासिल हो जाएगा। इस निवेश प्लान में आपको जो जानकारियां मिलेंगी वहां नीचे बताई जा रही हैं।
-कहां करें यह निवेश
-कहां मिलेगा अच्छा रिटर्न
-कितने साल तक करना होगा यह निवेश
जानिए कहां करना होगा यह निवेश
अगर आप घटते ब्याज दर के दौर में सबसे अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो आपको यह निवेश म्यूचुअल फंड में करना होगा। हाल ही जारी देश में तमाम दिक्कतों के बाद भी म्यूचुअल फंड अच्छा रिटर्न दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप 3000 रुपये का निवेश किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में शुरू करेंगे तो आपकी पत्नी आराम से करोड़पति बन जाएगी।
जानिए कितने समय के लिए करना होगा निवेश
अगर आप 3000 रुपये से पत्नी के नाम पर म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहते हैं तो आपको 30 साल तक यह निवेश जारी रखना होगा। अगर यह निवेश पत्नी की 25 साल की उम्र में शुरू किया जाए तो वह आराम से 55 साल की उम्र में 1 करोड़ रुपये की मालिक हो जाएगी। वैसे अगर यह निवेश आप अगर 30 साल की जगह 25 साल भी चला लेंगे, तो आपकी पत्नी के पास करीब 50 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। आइये जानते हैं कि हर 5 साल के में आपका यह 3000 रुपये महीने का निवेश बढ़कर कितना होता जाएगा। यहां निवेश पर रिटर्न की गणना 12 फीसदी के आाधर पर की गई है। वहीं अंत में उन म्यूचुअल फंड स्कीम की लिस्ट भी दी जा रही है, जिन्होंने सिप माध्यम से निवेश पर 10 साल से लगातार हर साल 15 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
5 साल के बाद पत्नी का फंड होगा ढाई लाख रुपये से ज्यादा
अगर आप पत्नी के नाम पर शुरू किए गए इस निवेश को 5 साल तक जारी रखेंगे, तो आपकी पत्नी के पास ढाई लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान 3000 रुपये महीने के हिसाब से आप कुल मिलाकर 1.80 लाख रुपये जमा करेंगे और आपको करीब 67,000 रुपये रिटर्न के रूप में मिलेगा। इस प्रकार आपकी पत्नी के पास 5 साल के बाद करीब ढाई लाख रुपये का फंड होगा।
10 साल के बाद पत्नी का फंड होगा 7.5 लाख रुपये से ज्यादा
अगर आप पत्नी के नाम पर शुरू किए गए इस निवेश को 10 साल तक जारी रखेंगे तो आपकी पत्नी के पास 7 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान 3000 रुपये महीने के हिसाब से आप कुल मिलाकर 3.60 लाख रुपये जमा करेंगे और आपको करीब 3.37 लाख रुपये रिटर्न के रूप में मिलेगा। इस प्रकार आपकी पत्नी के पास 10 साल के बाद करीब 7.5 लाख रुपये का फंड होगा।
15 साल के बाद पत्नी का फंड होगा 15 लाख रुपये से ज्यादा
अगर आप पत्नी के नाम पर शुरू किए गए इस निवेश को 15 साल तक जारी रखेंगे तो आपकी पत्नी के पास 15 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान 3000 रुपये महीने के हिसाब से आप कुल मिलाकर 5.40 लाख रुपये जमा करेंगे और आपको करीब 9.74 लाख रुपये रिटर्न के रूप में मिलेगा। इस प्रकार आपकी पत्नी के पास 15 साल के बाद करीब 15 लाख रुपये का फंड होगा।
20 साल के बाद पत्नी का फंड होगा 30 लाख रुपये से ज्यादा
अगर आप पत्नी के नाम पर शुरू किए गए इस निवेश को 20 साल तक जारी रखेंगे तो आपकी पत्नी के पास 30 लाख रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। इस दौरान 3000 रुपये महीने के हिसाब से आप कुल मिलाकर 7.20 लाख रुपये जमा करेंगे और आपको करीब 22.77 लाख रुपये रिटर्न के रूप में मिलेगा। इस प्रकार आपकी पत्नी के पास 20 साल के बाद करीब 30 लाख रुपये का फंड होगा।
25 साल के बाद पत्नी का फंड होगा 50 लाख रुपये से ज्यादा
अगर आप पत्नी के नाम पर शुरू किए गए इस निवेश को 25 साल तक जारी रखेंगे तो आपकी पत्नी के पास 50 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएगा। इस दौरान 3000 रुपये महीने के हिसाब से आप कुल मिलाकर 9 लाख रुपये जमा करेंगे और आपको करीब 47.93 लाख रुपये रिटर्न के रूप में मिलेगा। इस प्रकार आपकी पत्नी के पास 25 साल के बाद करीब 56.93 लाख रुपये का फंड होगा।
30 साल के बाद पत्नी हो जाएगी करोड़पति
अगर यह निवेश जारी रखा जाता है तो पत्नी 30 साल के बाद करोड़पति हो जाएगी। इस दौरान 3000 रुपये महीने के हिसाब से आप कुल मिलाकर 10.80 लाख का निवेश करेंगे और आपको कुल मिलाकर 95.09 लाख रुपये का फायदा मिलेगा। इस प्रकार आपकी पत्नी को कुल मिलाकर 30 साल के 1.05 करोड़ रुपये मिल जाएगा।
ये है टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीम
-एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन हर साल 21.01 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन हर साल 19.35 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन हर साल 19.30 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन हर साल 19.22 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने 5 साल में औसतन हर साल 18.86 फीसदी का रिटर्न दिया है।
नोट : म्यूचुअल फंड स्कीमों का यह रिटर्न 9 फरवरी 2021 की एनएवी के आधार पर निकाला गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications