Most Expensive Things in World : जब भी दुनिया में सबसे महंगी चीज की बात की जाती है तो फिर अधिकतर लोगों का जवाब हीरा या फिर कोई अन्य धातु होता है लेकिन ऐसा नहीं है आज हम आपको दुनिया की कुछ सबसे महंगी चीज के बारे में जानकारी दे रहे है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
अगर हम दुनिया की सबसे महंगी चीज की बात करें तो फिर मीडिया रिर्पोट के अनुसार दुनिया की सबसे महंगी वस्तु इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) है। आईएसएस को बनाने में लगभग 12 वर्ष का वक्त लगा है। इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत करीब 12 लाख करोड़ रुपये है। इसको अफ्रीकी देश नामीबिया के लगभग 265 मील ऊपर स्थित किया गया है।

वही, अगर हम दुनिया की दूसरी सबसे महंगी चीज की बात करें तो फिर यह एक लग्जरी यॉट है। इसका नाम हिस्ट्री सुप्रीम यॉट है। स्टुअर्ट ह्यूग्स जो ब्रिटेन के लग्जरी डिजाइनर है। उन्होंने इस यॉट को तैयार किया है। यह यॉट मलेशिया के बिजनेसमैन रॉबर्ट कुक के पास है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस यॉट की प्राइस लगभग 40 हजार करोड़ रुपये आंकी गई है।
दुनिया की सबसे महंगी चीज की लिस्ट में तीसरे नम्बर हबल स्पेस टेलीस्कोप है। वर्ष 1990 में पहली बार स्थापित किया गया यह टेलीस्कोप लगभग 25 फिट लंबा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी ग्लोबल मार्केट में कीमत लगभग 16500 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति की सवारी एयर फोर्स वन है। यह दुनिया का सबसे महंगा प्राइवेट जेट भी है, जो तीन मंजिला बनाया गया है। इसकी कीमत लगभग 5 हजार 346 करोड़ रु बताई जाती है।
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ का शाही मुकुट है। ग्लोबल मार्केट में इसकी कीमत करीब 4 हजार 787 करोड़ रु आंकी जाती है।


Click it and Unblock the Notifications