नई दिल्ली, जून 23। शेयर बाजार में भारी गिरावट का असर म्यूचुअल फंड स्कीमों के रिटर्न पर पड़ने लगा है। ढेर सारी ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीमें हैं, जिनका 1 साल का रिटर्न का रिटर्न निगेटिव हो गया है। म्यूचुअल फंड में निगेटिव रिटर्न का मतलब है कि 1 साल पहले जो पैसा लगाया था वह कम हो गया है। आमतौर पर मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीमों को अच्छा बताया जाता था, लेकिन इस कैटेगरी की भी ढेर सारी स्कीमों ने निगेटिव रिटर्न देना शुरू कर दिया है। अगर निगेटिव रिटर्न के हिसाब से देखा जाए तो यहां पर आप टॉप 10 घाटा कराने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों के बारे में जान सकते हैं।
म्यूचुअल फंड स्कीमों का दूसरा पहलू यह भी
वहीं अगर देखा जाए तो इन मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमों का दूसरा पहलू यह है कि इन सभी का 2 साल, 3 साल और 5 साल का रिटर्न पॉजिटिव है। इसका मतलब हुआ कि जिन्होंने 2 साल या उससे पहले इन स्कीमों में निवेश किया होगा, उनको अभी भी फायदा हो रहा है। इसका मतलब यह साफ है कि अगर म्यूचुअल फंड स्कीमों में अगर लम्बे समय के लिए निवेश किया जाए तो फायदा होने का पूरा चांस होता है। बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार म्यूचअल फंड में जब भी निवेश करें, तो नजरिया लम्बे समय का जरूर रखें, इससे जहां फायदा होने की पूरी उम्मीद होती है, वहीं नुकसान का चांस एकदम कम हो जाता है। इनका मानना है कि अगर मिडकैप स्कीम में 2 साल से 3 साल के लिए रुका जाए, तो यह स्कीमों भी फायदा देने लगेंगी। वहीं सबसे अच्छा यह हो सकता है कि अगर इस गिरावट में इन स्कीमों में थोड़ा थोड़ा करके कुछ निवेश और किया जाए। इससे निवेश की बहुत ही अच्छी एवरेजिंग हो जाएगी। इसका फायदा शेयर बाजार के थोड़ा ही ऊपर आते मिलने लगेगा।
आइये अब जानते हैं कि घाटा कराने वाली टॉप 10 मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमें कौन सी हैं।
पहले जानिए सबसे ज्यादा नुकसान कराने वाली टॉप 3 मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमें
- आईटीआई मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 11.26 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
- डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 10.29 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
- डीएसपी फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 9.04 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
अब जानिए नुकसान कराने वाली 3 और मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमें
- टॉरस डिस्कवरी (मिडकैप) म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 8.02 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
- फ्रैंकलिन इंडिया प्राइमा म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 7.78 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
- आईडीबीआई मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 6.89 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
अब जानिए नुकसान कराने वाली 4 और मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीमें
- एलएंडटी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 3.77 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
- महिंद्रा मैन्युलाइफ मिड कैप उन्नति म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 2.51 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
- एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 1.92 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
- बड़ौदा बीएनपी परिबास मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम ने भी निवेशकों को बीते 1 साल में घाटा कराया है। इस म्यूचुअल फंड ने 1 साल में 0.89 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications