आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जहां जबरदस्त गिरावट देखी गई। वहीं सोने के हाजिर भाव में मामूल बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
नई दिल्ली: आज सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जहां जबरदस्त गिरावट देखी गई। वहीं सोने के हाजिर भाव में मामूल बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वैश्विक आर्थिक सुस्ती की चिंताओं के बीच देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 22 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 45,063 रुपये हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,041 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। सोमवार को चांदी की कीमत में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई।

आज चांदी के भाव में 710 रुपये की गिरावट आई और यह 47,359 रुपये प्रति किलो हो गया। पिछले सत्र में चांदी 48,069 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, '24 कैरेट स्पॉट गोल्ड दिल्ली में 22 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।' उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट के बाद
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि वैश्विक आर्थिक ग्रोथ की चिंताओं की वजह से सोने की कीमत में तेजी देखी गई। उन्होंने कहा, 'ऑयल मार्केट में उठापटक और वैश्विक शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला जारी रह सकता है। वहीं पटेल ने कहा कि ब्याज दर घटने और बॉन्ड की यील्ड में गिरावट से सोने की कीमतों को समर्थन मिल सकता है क्योंकि सुरक्षित निवेश के रूप में इसकी मांग बढ़ सकती है।
वहीं अगर बात करें घरेलू शेयर बाजार की तो सोमवार को सेंसेक्स 1,941 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। कंपनियों के बाजार पूंजीकरण घटने के कारण निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। कोरोना वायरस के कहर के कारण वैश्विक शेयर बाजारों का हाल भी कुछ ऐसा ही था। दुनिया भर के शेयर बाजारों में गिरावट देचाने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,680 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी 16.82 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।


Click it and Unblock the Notifications