Price targets of top 7 stocks: शयेर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस ने तिमाही नतीजों, बाजार सेटीमेंट्स और कॉरपोरेट अपडेट्स के आधार पर चुनिंदा शेयरों पर अपनी-अपनी निवेश की सलाह जारी की है। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउसों ने चुनिंदा शेयरों में खरीदारी, होल्ड या बेचने की सलाह दी है। आइये जानते हैं कि यह शेयर कौन से हैं और उन पर क्या राय है।
ग्रासिम इंडस्ट्रीज
ग्रासिम इंडस्ट्रीज पर मॉर्गन स्टेनली (सीएमपी: 1929) ने ओवर वेट पोजीशन बनाए रखी है। वहीं टारगेट प्राइस 1985 रुपये का बताया है।
ग्रासिम इंडस्ट्रीज पर जेफरीज (सीएमपी: 1929) ने खरीदी की सलाह देते हुए टारगेट प्राइस 2270 रुपये का बनाए रखा है।

इंडियाबुल्स हाउसिंग
इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस पर मॉर्गन स्टेनली (सीएमपी: 176) पर अपनी अंडरवेट की राय को बनाए रखा है और प्राइस टारगेट 103 रुपये का जारी किया है।
मणप्पुरम फाइनेंस
मणप्पुरम फाइनेंस पर सीएलएसए (सीएमपी: 140) ने खरीद की सलाह को बनाए रखा है और टारगेट प्राइस को 174 रुपये से बढ़ाकर 185 रुपये कर दिया गया है।
मणप्पुरम फाइनेंस पर मॉर्गन स्टेनली (सीएमपी: 140)
ने ओवरवेट रेटिंग के साथ प्राइस टारगेट को 183 रुपये से बढ़ाकर से बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है।
मणप्पुरम फाइनेंस पर बीओएफए सिक्योरिटीज (सीएमपी: 140) ने खरीद की सलाह जारी की है और प्राइस टारगेट 182 रुपये का बताया है।
ल्यूपिन
ल्यूपिन पर सीएलएसए (सीएमपी: 1173) ने
अंडर परफॉर्म से डाउनग्रेड करके बेचने की सलाह जारी करते हुए इस शेयर का प्राइस टारगेट 670 से बढ़ाकर 1010 रुपये कर दिया गया है।
ल्यूपिन पर एचएसबीसी (सीएमपी: 1173) ने
होल्ड की सलाह देते हुए प्राइस टारगेट को 1101 रुपये से बढ़ाकर 1205 रुपये कर दिया गया है।
बायोकॉन
बायोकॉन पर एचएसबीसी (सीएमपी: 227)
ने होल्ड की सलाह देते हुए इस शेयर का प्राइस टारगेट 270 रुपये से घटाकर 245 रुपये कर दिया गया है।
इंटरग्लोब एविएशन
इंटरग्लोब एविएशन पर एचएसबीसी (सीएमपी: 2541) ने
खरीदारी की राय को बनाए रखा है और प्राइस टारगेट 3230 रुपये से घटाकर 3140 रुपये कर दिया है।
यूनाइटेड स्पिरिट्स
यूनाइटेड स्पिरिट्स पर यूबीएस (सीएमपी: 1045) ने खरीद की सलाह को बनाए रखा है और प्राइस टारगेट को 1200 रुपये से बढ़ाकर 1265 रुपये कर दिया गया है।
एबीएफआरएल
सिटी ने आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल पर खरीद की सलाह जारी करते हुए इस शेयर का प्राइस टारगेट 270 रुपये का जारी किया है।
जानिए क्या होता है प्राइस टारगेट
शेयर बाजार में देश की और विदेश की कई ब्रोकरेज कंपनियां कारोबार करती हैं। यह शेयरों में निवेश के लिए समय समय पर निवेश की या शेयर को बेचने की सलाह जारी करती हैं। उनकी यह सलाह उस कंपनी पर रिसर्च के आधार पर होती है। इसलिए इन ब्रोकरेज कंपनियों की सलाह को शेयर बाजार काफी ध्यान से पढ़ता है। ब्रोकरेज कंपनियां अपनी रिसर्च रिपोर्ट को काफी डिटेल में जारी करती हैं। अगर कोई इन रिसर्च रिपोर्ट को पढ़ना चाहे तो नेट पर इनको पढ़ सकता है।
यहां पर इस रिसर्च रिपोर्ट से उन शेयरों को केवल प्राइस टारगेट वाला हिस्सा बताया जा रहा है। आमतौर पर माना जाता है कि ब्रोकरेज हाउस की तरफ से जारी प्राइस टारगेट एक साल के अंदर दिख सकते हैं। लेकिन कई कारणों से ऐसा नहीं भी हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि निवेश के पहले लोग इन रिसर्च रिपोर्ट को ध्यान से पढ़ लें।
More From GoodReturns

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications