Success Story : आज हम आपको जिस व्यक्ति की सफलता की कहानी बताने जा रहे हैं उनका नाम मनीष डबकरा है वे ईकेआई एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं 37 वर्षीय मनीष डबकरा मध्य प्रदेश के सबसे अमीर लोगों में शुमार है इनकी सफलता की कहानी काफी अनोखी है तो फिर आइए जानते है इनके बारे में।
मनीष डबकरा की कंपनी एनकिंग इंटरनेशनल ईकेआई एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करती है। उन्होंने भोपाल से इंजीनियरिंग करने के बाद इंदौर से एमटेक किया। आईआईएफएल हुरुन सूची के मुताबिक, 2023 में मनीष डबकरा देश के 13वें सेल्फ मेड रिच मैन रहे।

मनीष डबकरा की कंपनी ईकेआई एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड जो पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करती है। इस कंपनी के 2 हजार 500 से ज्यादा कॉर्पोरेट क्लाइंट हैं, जिनमें अधिकतर नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियाँ हैं।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार इस कंपनी के करीब 70 फीसदी प्रोजेक्ट भारत में हैं, बाकी इनके प्रोजेक्टस् बाकी कई सारे देशों में फैले हुए हैं।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार इस युवा उद्यमी ने महज 6 महीने में 1 हजार 300 करोड़ रु की संपत्ति हासिल कर ली थी। उनकी मौजूदा नेटवर्थ बढ़कर लगभग 3 हजार 700 करोड़ रु हो गई। वहीं, इनका नाम इंदौर के सबसे अमीर लोगों में से एक हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईकेआई एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड के शेयर अप्रैल 2021 में शेयर मार्केट में लिस्ट हुए थे, उस वक्त उनकी कंपनी के शेयर की कीमत 40 रु थी लेकिन आज शेयर की कीमत करीब 466.90 रुपये हैं। कंपनी में उनकी और उनके परिवार की हिस्सेदारी 74 फीसदी है।
मनीष एक सर्टिफाइड एनर्जी ऑडिटर हैं। मनीष ने आईआईएम अहमदाबाद और आईआईएम इंदौर से सर्टिफिकेशन किया है। मनीष एक क्लाइमेट एक्टिविस्ट हैं।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार मनीष ने महज 25 वर्ष की उम्र में यह कंपनी खोली। आज कंपनी के 40 से ज्यादा कंपनियों में 3 हजार से अधिक क्लाइंट हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications