
Impact of BJP's defeat in Karnataka assembly elections on stock market: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार और कांग्रेस की जीत के बाद शेयर पर क्या असर पड़ सकता है, आइये जानने की कोशिश करते हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम काफी हद तक शेयर बाजार की उम्मीदों के अनुरूप माने जा रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि फिर भी शेयर बाजार पर इस खबर को भावनात्मक असर हो सकता है। हालांकि घरेलू शेयर बाजार पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की संभावना कम ही है।
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा के अनुसार यहां पर ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि इस परिणाम की उम्मीद शेयर बाजार को पहले से ही थी। ऐसे में माना जा सकता है कि शेयर बाजार में ज्यादा असर न पड़े।
वहीं जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य बाजार रणनीतिकार आनंद जेम्स के अनुसार पिछले सप्ताह की शुरुआत में फेड के फैसले से पहले कुछ चिंताजनक क्षण थे। वहीं चुनाव को लेकर कारोबारी पहले ही तैयार लग रहे थे, और शायद ऐसे लोग कैश के साथ तैयार बैठे हों।

आशीष चतुरमोहता, फंड मैनेजर - पीएमएस स्ट्रैटेजी - एपेक्स, जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा कि घरेलू बाजारों के लिए आगे की राह यहां से बेहतर होने वाली है क्योंकि 2024 में आम चुनाव के लिए सरकारी खर्च बढ़ने की उम्मीद है।
वहीं जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के फंड मैनेजर पीएमएस स्ट्रैटेजी आशीष चतुरमोहता के अनुसार घरेलू शेयर बाजारों के लिए आगे की राह यहां से बेहतर होने वाली है, क्योंकि 2024 में आम चुनाव के लिए सरकारी खर्च बढ़ने की उम्मीद है।
वहीं पिछले सप्ताह के दौरान निफ्टी-50 इंडेक्स 245 अंक बढ़कर 18,314.80 बंद के स्तर पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 973 अंक बढ़कर 62,027 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी मिडकैप 100 में करीब 1 प्रतिशत की तेजी रही, तो निफ्टी स्मॉल कैप 100 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ।
More From GoodReturns

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट



Click it and Unblock the Notifications