नयी दिल्ली। भारत में फेस्टिव सीजन पूरे जोरों पर है। फेस्टिव सीजन हर तरह का सामान खरीदने के लिए अच्छा मौका होता है। साथ ही कंपनियां भी तरह-तरह के डिस्काउंट लेकर आती हैं। इस समय कारों की सेल्स भी काफी बढ़ जाती है। लोग नई कार खरीदने के लिए फेस्टिव सीजन को चुनते हैं। असल में फेस्टिव सीजन में आपको तमाम तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट मिलते हैं। कारों पर एक से एक शानदार डील मिल सकती है। कंपनियां ग्राहकों को विभिन्न ऑफर्स से आकर्षित करती हैं। इनमें कार लोन भी शामिल है। अगर आपका इरादा कार लोन लेकर गाड़ी खरीदने का है तो आपको इसे समझना होगा। आपको जानना होगा कि कार लोन लेकर गाड़ी खरीदना फायदे का सौदा है या नहीं।
एक तरफ फायदा तो दूसरी तरफ नुकसान
अगर आपके पास कार खरीदने के लिए बजट नहीं है तो आप लोन लेकर गाड़ी अपने घर ला सकते हैं। ये है फायदे की बात, क्योंकि इससे आपकी जेब का बोझ बहुत कम हो जाएगा। मगर जहां तक सवाल कर्ज लौटाने का है तो अगर आप अपनी ईएमआई ज्यादा कम करवा लें तो ये लंबे समय तक चलेगी। इसका मतलब है कि आपको ब्याज ज्यादा चुकाना होगा। ये आपको पैसों का नुकसान है। इसलिए अगर आप कार लोन लें भी तो ईएमआई पर ध्यान दें।
क्यों चुकाना होगा ज्यादा ब्याज
लोन कम-ज्यादा अवधि का हो सकता है। आपको ये समझना होगा कि कम अवधि के लोन में ब्याज कितना होगा। मान लीजिए कि अगर आपने 4 साल के लिए लिया है और किसी अन्य शख्स ने 6 साल के लिए लोन लिया है। आपको कम समय में लोन चुकाना है। यानी आपकी ईएमआई ज्यादा होगी और दूसरे शख्स की कम। मगर इस स्थिति में आपको कम ब्याज चुकाना होगा क्योंकि आप जल्दी लोन चुका देंगे। जबकि दूसरे व्यक्ति को लंबे समय में लोन चुकाना है लिहाजा उस पर ब्याज की देनदारी ज्यादा होगी।
जेब पर डालें नजर
आपको कार लोन चुकाने के मामले में जिन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है उनमें आपकी इनकम, फ्यूचर में इनकम, खर्चे और आप पर कोई अन्य लोन तो नहीं जैसे फैक्टर शामिल हैं। अगर आपकी इनकम फ्यूचर में यानी 1-2 साल में बढ़ सकती है तो आप कम अवधि वाला लोन लीजिए। लोन लेने से पहले सभी बैंकों में मौजूदा ब्याज दर और बेस्ट डील तथा ऑफर की तलाश जरूर करें। आइए जानते हैं अलग-अलग बैंकों में मौजूदा ब्याज दर।
किस बैंक में कितनी ब्याज दर
इस समय में आईसीआईसीआई बैंक में ऑटो लोन 7.9 से 8.8 फीसदी की ब्याज दर पर मिलेगा। वहीं देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई में ये ब्याज दर 7.7-11.2 फीसदी तक है। इसी तरह पंजाब नेशनल बैंक में 7.3 से 7.8 फीसदी, आईडीबीआई बैंक में 7.75 फीसदी से 8.35 फीसदी और इंडियन ओवरसीज बैंक में 7.55 फीसदी दर है।
सैकंड हैंड कार खरीदने का ऑप्शन
अगर आप कार खरीदना चाहें तो आपके पास सैकंड कार खरीदने का भी ऑप्शन है। मारुति सुजुकी का सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म ट्रूवैल्यू इसके लिए एक ऑप्शन हो सकता है। इस प्लेटफॉर्म ढेर सारी कारें बिक्री के लिए लिस्ट की जाती हैं। ट्रूवैल्यू पर पेपरवर्क भी काफी आसान होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications