नई दिल्ली, सितंबर 01। त्योहारों के सीजन अधिकतर लोग कुछ नया खरीदने की सोचते हैं। कुछ लोग दोपहीया या चारपहिया वाहन घर लाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ लोगों की योजना इस फेस्टिव सीजन में अपना घर खरीदने की होगी। हमेशा ही होम लोन घर खरीदने के सपने को साकार करता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में रेपो दरों में बढ़ोत्तरी की है जिसके बाद होम लोन अब महंगे हो गए हैं। अगर आप इस समय होम लोन की मदद से घर खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले आपको विभिन्न बैंकों के होम लोन पर ब्याज की तुलना कर लेनी चाहिए। चलिए हम आपको कुछ खास ऐसे बैंकों के ब्याज दरों की जानकारी देते हैं, जो सस्ता होम लोन प्रदान कर रहे हैं। इससे आपको बेहतर बैंक चुनने में आसानी होगी।
इंडियन ओवरसीज बैंक
बढ़े हुए रेपो दरों के बाद से देश में सबसे सस्ता होम लोग इंडियन ओवरसीज बैंक प्रदान कर रहा है। मनीकंट्रोल वेबसाइट की रिपोर्ट की मुताबिक ओवरसीज बैंक 20 साल के लिए 75 लाख रुपये के होम लोन पर 7.15 फीसदी की वार्षिक ब्याज वसूलने की पेशकश कर रहा है।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
सस्ते होम लोन प्रदान करने में दूसरे नंबर पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का नाम है। सेंट्रल बैंक 7.2 प्रतिशत के वार्षिक ब्याज दर पर 20 साल की अवधि के 75 लाख रुपये के होम लोन दे रहा है। सेन्ट्रल बैंक से होम लोन लेने पर ईएमआई 59,051 रुपए होगी।
बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र
बैंक ऑफ महाराष्ट्र और बैंक ऑफ इंडिया 7.3 प्रतिशत के सालाना ब्याज दर पर 75 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए दे रहे हैं। इन दोनों बैंकों से होम लोन लेने के बाद 59,506 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।
पीएनबी, यूनियन बैंक, यूको बैंक
इन तीनों बैंको में होम लोन पर ब्याज दर 7.4 फीसदी है। यहां 75 लाख रुपये का लोन 20 साल की अवधि के लिए उपलब्ध है। 59,962 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी ।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ बड़ौदा भी सस्से लोन देने वाले बैंको मे शामिल है। बड़ौदा बैंक से होम लोन लेने पर 7.45 प्रतिशत का ब्याज देना होगा। यह बैंक 75 लाख रुपये का होम लोन 20 साल के लिए प्रदान कर रहा है। लोन के बाद 60,190 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी।
एसबीआई
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भी सस्ता होम लोन दे रहा है। बैंक से अगर आप 75 लाख रुपए का लोन 20 साल की अवधि के लिए लेते हैं तो आपको 7.55 फीसदी ब्याज चुकाना होगा । 60.649 रुपए ईएमआई की रकम होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications