Day Trading Guide: अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बाद सोमवार को एशियाई शेयरों में लगातार चौथे सत्र में तेजी आई। शुक्रवार को डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 222.24 अंक या 0.66% बढ़कर 34,061.32 पर, एसएंडपी 500 40.56 अंक या 0.94% बढ़कर 4,358.34 पर और नैस्डैक कंपोजिट 184.09 अंक या 1.38% बढ़कर 13,478.28 पर पहुंच गया। माना जा रहा है कि यह तेजी आज भारतीय शेयर बाजार में भी नजर आएगी।
निफ्टी का अल्पकालिक रुझान सकारात्मक बना हुआ है, हालांकि कई बाधाओं के बाद भी इसमें बढ़त देखी जा सकती है। निफ्टी में आगे कंसोलीडेशन या मामूली कमजोरी की संभावना है, लेकिन एक बार यह पार हुआ तो आगे तेजी दर्ज हो सकती है। निफ्टी 50 इंडेक्स के लिए नजदीकी समर्थन 19,150 अंक के स्तर पर मिल सकता है।

गिफ्ट निफ्टी 15 अंकों की बढ़त के साथ व्यापक सूचकांक के लिए मामूली सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है। गिफ्ट निफ्टी वायदा 19,458 अंक का उच्चतम स्तर बनाने के बाद 19,445 अंक पर रहा।
वहीं बढ़ती ब्याज दरों और मध्य पूर्व में भूराजनीतिक तनाव के कारण नवंबर के पहले तीन कारोबारी सत्रों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय इक्विटी बाजारों से 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, ऐसे निवेशकों ने अक्टूबर में 24,548 करोड़ रुपये और सितंबर में 14,767 करोड़ रुपये निकाले थे।
सीमित दायरे में कारोबार के बावजूद भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था। निफ्टी 50 इंडेक्स 97 अंक बढ़कर 19,230 अंक के स्तर पर बंद हुआ वहीं सेंसेक्स 282 अंक बढ़कर 64,363 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि बैंक निफ्टी इंडेक्स 301 अंक बढ़कर 43,318 अंक के स्तर पर बंद हुआ था।
आज के इंट्राडे स्टॉक पर, शेयर बाजार विशेषज्ञ और चॉइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमीत बगाड़िया के ने आज खरीदने या बेचने के लिए कुछ शेयरों की सिफारिश की है।
बिड़लासॉफ्ट: 587 रुपये पर खरीदें, टारगेट 608 रुपये, स्टॉप लॉस 579 रुपये।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल): 1901.75 रुपये पर खरीदें, टारगेट 2050 रुपये, स्टॉप लॉस 1820 रुपये।
नोट: यहां पर शेयर बाजार के जानकारों की राय शेयर की जा रही है। किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications