टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के मुताबिक लाखों ग्राहकों ने बीएसएनएल और जियो का साथ छोड़ा है। जबकि एयरटेल को नए कस्टमर मिले है।
नई दिल्ली: टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के मुताबिक लाखों ग्राहकों ने बीएसएनएल और जियो का साथ छोड़ा है। जबकि एयरटेल को नए कस्टमर मिले है। ट्राई की मानें तो 31 जनवरी 2020 तक भारत में 19.08 मिलियन (1 करोड़, 90 लाख) वायर्ड ब्रॉडबैंड यूजर थे। जबकि दिसंबर 2019 से 31 जनवरी 2020 के बीच भारत में 0.27 पर्सेंट की गिरावट ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या में आई। वहीं ट्राई ने अपनी रिपोर्ट में आगे कहा कि बीएसएनएल और रिलायंस जियो ने जनवरी में ग्राहक खोए हैं वहीं भारती एयरटेल और एसीटी ब्रॉडब्रैंड, हथवे केबल और डेटाकॉम नए ग्राहक जोड़ने में कामयाब रहे। Airtel का शानदार ऑफर एक प्लान को पांच यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल ये भी पढ़ें

ग्राहकों ने छोड़ा बीएसएनएल का साथ
ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक 8.23 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बीएसएनएल देश का नंबर 1 वायर्ड ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर बना हुआ है। जबकि दूसरे नंबर पर 2.43 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ एयरटेल रहै। 31 जनवरी 2020 तक Atria Convergence के पास 1.54 मिलियन सब्सक्राइबर्स थे। हैथवे केबल 0.92 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ चौथे नंबर पर रहा। 0.84 मिलियन सबस्क्राइबर के साथ रिलायंस जियो टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहा। ट्राई की रिपोर्ट के मुताबिक इस टाइम पीरियड में 1.60 लाख ग्राहकों ने बीएसएनएल का साथ छोड़ा वहीं रिलायंस जियो ने 0.02 मिलियन ग्राहक खो दिए। दिसंबर में जियो के पास 0.86 मिलियन ग्राहक थे।
एयरटेल, हैथवे और एसीटी से जुड़े नए ग्राहक
मालूम हो कि ट्राई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एयरटेल से 0.01 मिलियन नए ग्राहक जुडे़। वहीं एसीटी ब्रॉडबैंड भी 0.02 मिलियन नए कस्टमर जोड़ने में कामयाब रहा। हैथवे केबल ने 0.90 मिलियन नए कस्टमर जोड़ने में सफलता हासिल की। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनल अपने 2जी और 3जी नेटवर्क को 4जी में अपग्रेड करने जा रही है। बीएसएनल अपने वर्तमान सिम कार्ड को मुफ्त में 4जी सिम कार्ड में अपग्रेड कर रही है। हालांकि बता दें कि कंपनी का यह ऑफर सिर्फ 90 दिनों के लिए ही है। इसके अलावा कंपनी बीएसएनएल से जुड़ने वाले ऐसे नए ग्राहकों को फ्री में 4जी सिम कार्ड दे रही है जो 100रु से ज्यादा का रिचार्ज करा रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications