नई दिल्ली, नवंबर 11। जैसे-जैसे क्रिप्टोकरेंसी मैनस्ट्रीम में आ रहीं हैं, क्रिप्टो के निवेशकों को नये-नये कॉइन में अलग ही तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। ताजा उदाहरण स्क्विड गेम और शीबा इनु जैसे टोकन के हैं, जिनमें काफी उतार-चढ़ाव आया। कॉइनमार्केटकैप के आंकड़ों से पता चलता है कि इस कड़ी में लेटेस्ट नाम कोकोस्वैप का है, जिसने केवल एक दिन में 76,200 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।
कहां से कहां पहुंचा रेट
वेबसाइट के अनुसार कोकोस्वैप 24 घंटे के भीतर 0.009999 डॉलर से 7.63 डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, दोपहर तक इसकी कीमत घट कर 5.85 डॉलर रह गयी थी। इसकी मार्केट कैपिटल लगभग 2 अरब डॉलर है। यह कॉइन एथेयरियम से बाइनेंस स्मार्ट चेन पर स्विच कर रहा है। ये कोकोस्वैल ते लिए "गेम चेंजिंग" माइग्रेशन साबित हुआ है।
माइग्रेशन से क्या फायदा
यह माइग्रेशन अधिक यूजर्स को साइन इन करने की अनुमति देता है और बाइनेंस इकोसिस्टम में गेमर्स के एक बड़े समुदाय को एक्सेस देता है। जानकार बताते हैं कि कोकोस्वैप एनएफटी-गेमिंग के सहारे ऊंचाई तक पहुंचा। गैमफाई गेमों की भीड़ में गेमिंग प्रेमियों को आकर्षित कर रहा है। कोकोस्वैप प्लेटफॉर्म एक डीसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म है जो एक डीसेंट्रलाइज्ड और समृद्ध माहौल बनाने के लिए एनएफटी ट्रेडिंग, एनएफटी गेमिंग और क्रिप्टो ट्रेडिंग की प्रेक्टिसेस को जोड़ता है।
क्यों कोकोस्वैप कर रहा माइग्रेट
एक ब्लॉकचेन के रूप में एथेरियम सबसे लोकप्रिय और टॉप रैंकिंग प्लेटफार्मों में से एक रहा है, लेकिन इसमें कंजेस्शन (भीड़भाड़) की समस्या है और हाई गैस शुल्क ने इस नेटवर्क से धीरे-धीरे दूर होने का कारण बना दिया है। केवल कोकोस्वैप ही नहीं, कई प्रोजेक्ट एथेरियम ब्लॉकचैन के विकल्प की मांग कर रही हैं क्योंकि इसका धीमा ट्रांजेक्शन स्पीड और उच्च शुल्क एक दिक्कत हैं।
तेज उछाल वाली क्रिप्टो कॉइन
हाल ही में पिछले महीने स्क्विड क्रिप्टो में बहुत अधिक तेजी आई थी। इसे इसी साल 20 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। स्क्विड बाजार में आने के बाद से 1,00,000 प्रतिशत तक बढ़ गया था। आंकड़ों के मुताबिक यह क्रिप्टो 2.30 लाख फीसदी तक उछली थी। मगर फिर इसमें 99.99 फीसदी तक गिरावट आई और इसकी कीमत शून्य से कुछ ऊपर तक घट गयी थी।
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज
नेटफ्लिक्स पर स्क्विड गेम नाम के एक दक्षिण कोरियाई ड्रामा ने धमाल मचा दिया था। इसी की क्रिप्टो दुनिया में एक सनसनी बन गयी। दरअसल इस शो का अपना क्रिप्टोकरेंसी ब्रांड बना, जिसका नाम स्क्विड है। इस क्रिप्टो ने निवेशकों को कुछ ही घंटों में, फिर दिनों और फिर कुछ ही हफ्तों में भारी रिटर्न दिया। मगर बाद इसमें फ्रॉड भी सामने आया। इसके डेवलपर कई मिलियन डॉलर लेकर चंपत हो गए। स्क्विड के डेवलपर्स अनुमानित 3.38 मिलियन डॉलर के साथ भाग गए। स्क्विड "प्ले-टू-अर्न" क्रिप्टोकरेंसी के रूप में जानी जाती रही है, जहां लोग ऑनलाइन गेम में उपयोग करने के लिए डिजिटल टोकन खरीदते हैं। स्क्विड टोकन का बाद में एक्सचेंज किया जा सकता था या तो विभिन्न क्रिप्टोकरेंसी या राष्ट्रीय मुद्राओं के लिए। इस विशेष क्रिप्टोक्यूरेंसी का उपयोग नेटफ्लिक्स श्रृंखला से प्रेरित एक ऑनलाइन गेम के लिए किया जा रहा था, जो अपने आप में पैसे के लिए घातक गेम खेलने के लिए मजबूर लोगों के बारे में है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 11 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications