There may be a huge fall in SAIL's shares: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के शेयर में भारी गिरावट आ सकती है। ऐसी आशंका ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी एक रिपोर्ट में दी है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा है कि उसने सेल की रेटिंग को घटाकर 'बेचें' कर दिया है।
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट जारी होने के बाद से सेल के शेयर में दबाव दिख रहा है। आज यानी 5 अक्टूबर 2023 की सुबह 11 बजे सेल का शेयर दबाव के साथ करीब 89 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट में सेल का प्राइस टारगेट घटा कर 50 रुपये प्रति शेयर बताया गया है। इस वक्त के शेयर के रेट अनुसार सेल में करीब 45 प्रतिशत तक की भारी गिरावट आ सकती है।
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी रिपोर्ट में इसका कारण भी बताया है। इसके अनुसार सेल उच्च लागत और कम मार्जिन के चलते कारोबार में दिक्कत झेल रहा है। वहीं कोकिंग कोयले की बढ़ती कीमतों ने भी दिक्कत को और बढ़ाया है। स्पॉट कोकिंग कोयले की कीमतें चालू वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में औसत की तुलना में 36 प्रतिशत बढ़ चुकी हैं।
इस बात की चिंता कुछ दिन पहले सेल के अध्यक्ष अमरेंदु प्रकाश ने जताई थी। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा था कि कोकिंग कोयले की मौजूदा ऊंची कीमतें कंपनी के मार्जिन पर सीधा असर डाल रही हैं। उन्होंने कहा कि यूरोप का कार्बन टैक्स तंत्र यूरोप में भारतीय इस्पात निर्यात की लागत को बढ़ा देगा, जिससे मार्जिन और कम हो जाएगा।
कोटक ने यह भी उल्लेख किया कि कंपनी की घटती बाजार हिस्सेदारी और कमजोर विकास की संभावनाओं, बढ़ी हुई लागतों के कारण कंपनी का मूल्यांकन महंगा लग रहा है।
जानिए सेल के शेयर का रिटर्न
- सेल ने एक माह में दिया है 12.48 प्रतिशत का निगेटिव रिटर्न
- सेल ने 3 माह में दिया है 1.14 प्रतिशत का रिटर्न
- सेल ने इस साल 1 जनवरी से लेकर अभी तक दिया है 7.74 प्रतिशत का रिटर्न
- सेल ने 1 साल में दिया है 11.87 प्रतिशत का रिटर्न
- सेल ने 3 साल में दिया है 153.34 का रिटर्न
नोट: यहां पर सेल पर जारी कोटक की रिपोर्ट की जानकारी दी जा रही है। निवेशक सेल पर कोई भी फैसला करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications