Credit Card Rule Change: कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहकों के लिए नई-नई सुविधाएं लेकर आती रहती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड यूजर्स के कई जरूरी बदलावों का ऐलान किया है। ये सभी बदलाव क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए 1 जून 2025 से लागू होंगे।
बैंक की तरफ से कहा गया है कि ये फैसला रिवॉर्ड प्रोग्राम को ज्यादा टिकाऊ और ट्रांसपेरेंसी बनाने के लिए किए जा रहे है। चलिए आपको बताते हैं आपके कार्ड पर इसका असर क्या पड़ेगा।

ब्याज दर में इजाफा
आपको बताते हैं सबसे पहले ब्याज दर के बारे में अगर आप कोटक का क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं और उसके बिल का सही समय पर भुगतान नहीं कर पाते हैं, तो अब उस बिल पर और अधिक ब्याज लिया जाएगा, बैंक ने अब ब्याज प्रतिशत में इजाफा कर दिया है।
अब आपको पता होना चाहिए अधिकतर कार्ड पर 3.75% ब्याज लगेगा, जो पहले 3.50% था। वहीं, सालाना तौर पर यह ब्याज दर 45% हो जाएगी। हालांकि, कोटक के कुछ कार्ड्स जैसे White Reserve और Myntra Kotak पर पुरानी दर ही तय रहेगी
विदेशी लेन-देन पर बढ़ा चार्ज
अब जब आप विदेश में अपने कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो Dynamic Currency Conversion फीस के रूप में कुछ कार्ड्स पर 2% और बाकी पर 3.5% का अतिरिक्त चार्ज लगेगा। यह चार्ज उस समय लागू होता है जब कोई इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन भारतीय रुपए में कन्वर्ट किया जाता है।
रिवॉर्ड पॉइंट्स पर पाबंदी
1 जून से कुछ खर्चों पर रिवॉर्ड्स मिलना या तो बंद हो जाएगा या उसकी एक लिमिट तय की जाएगी। इनमें एजुकेशन फीस, बिजली-पानी का बिल, फ्यूल, किराया, बीमा, सरकारी भुगतानों और गेमिंग जैसे खर्च शामिल हैं।
कुछ कार्ड्स पर इन खर्चों पर रिवॉर्ड्स बिल्कुल नहीं मिलेंगे और कुछ पर एक तय सीमा तक ही मिलेंगे। जैसे कि Privy League Signature कार्ड से फ्यूल और किराए पर रिवार्ड नहीं दिया जाएगा, बल्कि यूटिलिटी बिल पर 75,000 रुपए तक के खर्च पर रिवॉर्ड्स दी जाएंगे।
आपके द्वारा कमाए गए पॉइंट्स की कीमत भी कम हो जाएगी। उदाहरण के लिए इंडियन ऑइल कोटक कार्ड के एक रिवॉर्ड पॉइंट की कीमत अब 0.25 रुपए से घटाकर 0.20 रुपए कर दी गई है। Kotak Infinite कार्ड पर पहले एक पॉइंट 1 रुपए के बराबर था, जो अब 0.70 रुपए हो गया है।
माइलस्टोन बेनिफिट से कुछ खर्च हटाए गए
आपको पता होना चाहिए माइलस्टोन बेनिफिट्स जैसे फ्री मूवी टिकट पाने के लिए जो खर्च गिना जाता था, लेकिन अब उसमें से कई खर्चों को नहीं माना जाएगा। जैसे बिजली बिल, किराया, एजुकेशन फीस आदि। PVR कार्ड्स पर फ्री टिकट पाने के लिए इन खर्चों को अब नहीं गिना जाएगा।
कुछ खर्चों पर 1% अतिरिक्त शुल्क
थर्ड पार्टी ऐप से की गई एजुकेशन फीस पर 1% का अतिरिक्त चार्ज लगेगा।
एक स्टेटमेंट साइकिल में 10,000 रुपए से ज़्यादा वॉलेट लोड करने पर 1% फीस देनी होगी।
ऑनलाइन गेमिंग खर्च पर भी 10,000 रुपए से 1% का चार्ज लगेगा।
यह चार्ज White Reserve, Infinite, Signature, और Myntra कार्ड्स पर लागू नहीं होगा।
यूटिलिटी और फ्यूल पर भी अतिरिक्त फीस
अब अगर आप एक स्टेटमेंट साइकिल में तय सीमा से ज्यादा बिजली या फ्यूल का खर्च करते हैं, तो उस पर भी 1% का शुल्क लगेगा। उदाहरण के लिए, PVR Gold कार्ड पर अगर यूटिलिटी खर्च 35,000 रुपए से ज्यादा हुआ, तो 1% का चार्ज लगेगा।
फ्यूल सरचार्ज छूट की सीमा बढ़ी
अब फ्यूल सरचार्ज छूट का फायदा कुछ कार्ड्स पर 5,000 रुपए तक के ट्रांजैक्शन पर मिलेगा जो पहले 3,000 रुपए तक था। हालांकि, सालाना अधिकतम छूट की सीमा 3,500 रुपए ही रहेगी।
क्या करना चाहिए कार्डधारकों को?
बैंक का कहना है कि इन बदलावों से रिवॉर्ड सिस्टम को अधिक ट्रांसपेरेंसी और फेयर बनाया गया है, जिससे इसे लंबे समय तक चालू रखा जा सके। लेकिन कार्डधारकों को अब यह सोचने की ज़रूरत है कि उनका कार्ड अब भी उनके खर्चों के लिए फायदेमंद है या नहीं।
अगर आप उन कैटेगरीज में ज़्यादा खर्च करते हैं जिन पर अब रिवॉर्ड या बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे, तो हो सकता है आपको किसी दूसरे कार्ड पर स्विच करना ज़्यादा फायदेमंद हो।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications