नयी दिल्ली। कोटक महिंद्रा बैंक ने एक और डिजिटल पहल शुरू की है। बैंक की नई शुरुआत घर खरीदारों के लिए बेहद काम की है। कोरोना संकट के बीच कोटक महिंद्रा बैंक ने होम लोन से जुड़ी एक खास सुविधा शुरू की है, जिसके तहत आपको घर बैठे ऑनलाइन 48 घंटों से भी कम समय में लोन का पैसा मिल जाएगा। आप होम लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर सकते हैं। इससे आपका समय बचेगा, क्योंकि बैंक का दावा है कि आपको नई सर्विस के तहत 48 घंटों से पहले पैसा दे दिया जाएगा। आइए जानते हैं किसे मिल सकता है बैंक की इस सुविधा का लाभ।
कौन है इस लोन के लिए योग्य
बैंक ने कोटक डिजी होम लोन नाम से सुविधा शुरू की है। इस सुविधा के माध्यम से मौजूदा और नए दोनों कोटक बैंक ग्राहक होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस लोन के लिए सैलेरी वाले, सेल्फ-एम्प्लोयड कारोबारी और सेल्फ-एम्प्लोयड प्रोफेश्नल भी आवेदन कर सकते हैं। कोटक डिजी होम लोन सुविधा सभी नए होम लोन और बैलेंस ट्रांसफर मामलों के लिए उपलब्ध है।
कैसे करें अप्लाई
कोटक डिजी होम लोन के लिए आवेदन प्रक्रिया सहज और सरल है। आवेदकों को www.kotak.com पर होम लोन एप्लिकेशन पेज पर कुछ पर्सनल और प्रॉपर्टी डिटेल दर्ज करनी होगी। इसके बाद एक समर्पित रिलेशनशिप मैनेजर आसान ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदक का मार्गदर्शन करेगा। डिजिटल आवेदन पत्र और संबंधित दस्तावेजों को ऑनलाइन जमा करने पर लोन प्रोसेस किया जाता है और 48 घंटों के भीतर मंजूरी दे दी जाती है।
बैंकिंग फ्रॉम होम
कोरोना संकट के समय में घर से बैंकिंग को काफी पसंद किया जा रहा है और इसमें बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ग्राहको को आसानी और सुविधा के चलते ये ट्रेंड काफी पसंद आ रहा है। ग्राहक कॉन्टैक्टलेस बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं। कोटक महिंद्रा बैंक के एक अधिकारी के अनुसार एक डिजिटल-फर्स्ट बैंक के रूप में हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ग्राहक आसानी से और सुरक्षित रूप से अपने घरों से बैंकिंग कर सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए कोटक डिजी होम लोन लॉन्च किया गया, जो एक पूरी तरह से ऑनलाइन सर्विस है। इसके माध्यम से ग्राहक अपने सपनों का घर बस कुछ ही क्लिक में हासिल कर सकते हैं। कोटक महिंद्रा बैंक में इस समय 7.10 फीसदी से लेकर 9.15 फीसदी तक की दर पर होम लोन मिल रहा है। इसमें सिबिल स्कोर बेहतर होने पर रेट कम होता है। वहीं महिलाओं को के लिए ब्याज दर में कुछ रियायत दी जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications