
kpit technologies के शेयर ने अपने लंबे समय के निवेशकों को काफी तगड़ा रिटर्न दिया है और इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को लखपति बना दिया है। कंपनी का शेयर आज यानी मंगलवार 21 फरवरी 2023 को बीएसई पर 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 821.05 प्रतिशत के स्तर पर बंद हुआ है, तो आइए जानते है इसके बारे में।
1 लाख रु को बना दिया 7.57 लाख रु
केपीआईटी टेक्नोलॉजी का शेयर 26 अप्रैल 2019 को शेयर मार्केट में लिस्ट हुआ था और इस कंपनी का शेयर लिस्टिंग की डेट से लेकर अभी तक लगभग 653 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी कोई निवेशक इस कंपनी के शेयर में 26 अप्रैल 2019 को 1 लाख रूपये का निवेश किया होगा, तो फिर उसकी पूंजी आज बढ़ाकर लगभग 7.57 लाख रु हो गई होगी।
पिछले 1 साल में दिया 40 प्रतिशत से अधिक रिटर्न
इस कंपनी के शेयर ने पिछले 5 कारोबारी दिनों में अपने निवेशकों को पूंजी को लगभग 0.13 प्रतिशत बढ़ा दिया है। वही, केपीआईटी टेक्नोलॉजी के शेयर ने पिछले 1 महीने में 17.54 प्रतिशत रिटर्न दिया है। इसने अपने निवेशकों की पूंजी को पिछले 6 महीने में करीब 46.46 प्रतिशत बढ़ा दिया है। इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को पिछले एक साल में लगभग 43.37 प्रतिशत रिटर्न दिया है।
क्या है 52 हफ्ते का उच्चतर और निम्न स्तर
केपीआईटी टेक्नोलॉजी के शेयर का अगर हम 52 हफ्ते के उच्चतर स्तर की बात करें, तो इस कंपनी के 52 हफ्ते का उच्चतर स्तर लगभग 876 रूपये है और वहीं इस कंपनी के शेयर का अगर हम निम्न स्तर और बात करें, तो इसका 52 हफ्ते का निम्न स्तर लगभग 440 रूपये है।
केपीआईटी टेक्नोलॉजी कंपनी के बारे में
केपीआईटी टेक्नोलॉजी कंपनी की स्थापना साल 1990 में हुई थी। इस कंपनी का मुख्यालय महाराष्ट्र पुणे में स्थित है। इसके साथ ही यह कंपनी के डेवलपमेंट सेंटर्स देश के अलावा विदेशों में भी है। केपीआईटी टेक्नोलॉजी आईटी सॉफ्टवेयर के सेक्टर में काम करती है।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications