Kumbh Mela Weather: कुंभ मेले में श्रद्धालुओं का आना जारी है. आज 7 फरवरी को मेले का 26वां दिन है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला अभी अगले 19 दिनों तक और चलेगा. सर्द के मौसम में अब तापमान बढ़ रहा है. इसके चलते सुबह और शाम तो ठंड लग रही, लेकिन दोपहर में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर दिखने लग रहा. मौसम विभाग ने आगे आने वाले दिनों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है. इसके तहत 11 फरवरी तक के मौसम का हाल दिया है.
आज दिन भर कैसा रहेगा मौसम का हाल?
माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म एक्स पर दी जानकारी में भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि 7 फरवरी को अधितकम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक फिसल सकता है. इस दौरान इलाके में मौसम साफ रहने का अनुमान है. साथ ही 20-30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.
मौसम विभाग ने कहा कि 8 फरवरी को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस दौरान इलाके में मौसम साफ रहने और तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 20-30 किलोमीटर रह सकती है.
11 फरवरी तक कैसा रहेगा वेदर?
IMD के मुताबिक 9 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 से 30 फरवरी डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री तक फिसल सकता है. इलाके में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. जबकि कहीं-कहीं देर रात या सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है.
10 फरवरी के लिए मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है. IMD के मुताबिक क्षेत्र में मौसम साफ रहने का ही अनुमान है. साथ ही कहीं-कहीं देर रात या सुबह के समय धुंध रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने कहा कि 11 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस तक फिसल सकता है. साथ ही इलाके में मौसम साफ रहने का अनुमान है. इसके अलावा कहीं-कहीं देर रात या सुबह के समय धुंध की संभावना है.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications