नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने लगभग 24 घंटे के अंदर ही एक और बड़ा निवेश हासिल कर लिया है। इस बार यह निवेश एल कैटरटन ने किया है। एल कैटरटन कंज्यूमर कंपनियों में निवेश करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी कंपनी है। एल कैटरटन ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 1894.50 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। एल कैटरटन इस निवेश से जियो में 0.39 फीसदी हिस्सेदारी लेगी। इस प्रकार अब तक रिलायंस ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 22.38 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 104,326.65 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। एल कैटरटन ने दुनिया के बड़े कंज्यूमर ब्रांड्स में 200 से ज्यादा निवेश किया हुआ है। एल कैटरटन ने जियो में यह निवेश इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ रुपये और एंटरप्राइज वैल्यू 5.16 लाख करोड़ रुपये पर किया है।

जियो को 2 महीने में कहां-कहां से मिला निवेश
रिलायंस जियो में कल यानी शनिवार को टीपीजी एमएस से 4546.80 करोड़ रुपये के निवेश जुटाया था। टीपीजी इस निवेश के बदले जियो प्लेटफॉर्म्स में 0.93 फीसदी हिस्सेदारी लेगी। वहीं इसके पहले जियो प्लेटफॉर्म्स पर फेसबुक, केकेआर, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी, मुबादला और जनरल अटलांटिक शामिल हैं। सबसे पहले अप्रैल में फेसबुक ने ऐलान किया था कि वह जियो प्लेटफॉर्म्स में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी 5.7 अरब डॉलर (43,573.62 करोड़ रुपये) में लेगी। इसके बाद सिल्वर लेक ने 75 करोड़ डॉलर का निवेश किया। फिर विस्टा इक्विटी ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 1.5 अरब डॉलर निवेश किया। 17 मई को जनरल अटलांटिक ने 87 करोड़ डॉलर जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश करने का ऐलान किया था। इसके बाद 22 मई को केकेआर ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 2.32 फीसदी हिस्सेदारी 11,367 करोड़ रुपये में लेने का ऐलान किया था। इसके बाद 5 जून को अबू धाबी की सरकारी निवेशक मुबादला इनवेस्टमेंट कंपनी ने कहा कि वह रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में 9,093.60 करोड़ रुपये निवेश करेगी। इसके बाद 7 जून को अबू धाबी के सरकारी वेल्थ फंड अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ने जियो प्लेटफॉर्म्स में 5,683.50 करोड़ रुपये निवेश करने की घोषणा की।
यह भी पढ़ें : Jio Mart : भारी कमाई के लिए तुरंत बनें डिस्ट्रीब्यूटर, ये है तरीका
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications