L&T Finance Share: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म यूबीएस (UBS) ने एलएंडटी फाइनेंस के शेयरों की रेटिंग को डाउनग्रेड कर दिया है. यूबीएस ने एलएंडटी फाइनेंस के शेयरों की रेटिंग को 'Buy' से घटाकर 'न्यूट्रल' कर दिया है. हालांकि, ब्रोकरेज फर्म ने शेयर के टारगेट प्राइस में 18.6 फीसदी का इजाफा किया है. यूबीएस की इस रिपोर्ट के बाद आज, 13 जून को एलएंडटी फाइनेंस के शेयरों पर दबाव देखा गया. कारोबार के दौरान शेयर का भाव 3.5 फीसदी से ज्यादा लुढ़का.
L&T फाइनेंस के शेयर की रेटिंग घटी, टारगेट प्राइस बढ़ा
यूबीएस ने L&T फाइनेंस के शेयरों की रेटिंग को खरीदारी से घटाकर 'न्यूट्रल' कर दिया है. लेकिन इसके टारगेट प्राइस को पहले के 177 रुपए से बढ़ाकर 210 रुपए कर दिया है. यह इसके शेयरों में मौजूदा बाजार भाव से करीब 16.2 फीसदी तेजी का अनुमान है.
शेयर पर ब्रोकरेज का नजरिया
ब्रोकरेज के मुताबिक एलएंडटी फाइनेंस के स्टॉक में बीते कुछ महीनों में अच्छी तेजी देखने को मिली है. इससे मौजूदा वैल्यूएशन पर रिस्क और रिवार्ड का बैलेंस बन गया है. पिछले 3 महीनों में कंपनी के शेयर 39% तक बढ़ चुके हैं. यूबीएस का मानना है कि स्टॉक में माइक्रो फाइनेंस सेगमेंट में रिकवरी जैसी तमाम पॉजिटिव बातें पहले ही शामिल हो चुकी हैं.

रिपोर्ट में बताया गया है कि एलएंडटी फाइनेंस का वैल्यूएशन अब अपने एक साल के फॉरवर्ड प्राइस-टू-बुक का 1.7 गुना हो गया है, जो बीते 5 सालों के औसत 1.2 गुना से काफी ऊपर है. ब्रोकरेज का कहना है कि ऐसे में अगर कंपनी के नतीजों में कोई भी कमजोरी दिखी तो शेयर पर दबाव बन सकता है.
फ्यूचर के लिए यूबीएस का अनुमान
यूबीएस ने अनुमान जताया है कि FY2025 से 2027 के बीच कंपनी का लोन बुक 20% CAGR की दर से बढ़ेगा, जबकि एमएफआई का हिस्सा 27% से घटकर 24% हो सकता है. साथ ही मार्जिन सीमित रहने और क्रेडिट लागत 2.4%-2.5% के बीच रहने की संभावना है, जिससे RoA और RoE में सुधार सीमित रह सकता है.
ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी अपने नए डिजिटल इनिशिएटिव्स पर जोर दे रही है, जिसका असर वित्त वर्ष 2026 की दूसरी छमाही में दिखने की उम्मीद है. यूबीएस ने कहा कि वह कंपनी की क्रेडिट क्वालिटी पर बारीकी से नजर बनाए रखेगा. उनके मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-2027 के दौरान कंपनी का ईपीएस 16% CAGR और RoE 13% CAGR की दर से बढ़ सकता है.
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications