महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना अब एक नए मोड़ पर पहुंच गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की सीधी मदद दी जाती है। अब तक हजारों महिलाएं इसका फायदा उठा चुकी हैं, लेकिन हाल ही में इसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है।

सरकारी महिला कर्मचारी अब योजना से बाहर
सरकार की ओर से की गई हालिया जांच में यह सामने आया है कि 2,289 महिला सरकारी कर्मचारी भी इस योजना का फायदा ले रही थीं, जबकि यह योजना केवल गैर-सरकारी महिलाओं के लिए है। इसके बाद सरकार ने इन सभी लाभार्थियों की लिस्ट से नाम हटा दिए हैं और उनसे अब तक मिली सहायता राशि लौटाने को कहा है।
गलती से लिया गया लाभ? अब करना होगा रिफंड
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से साफ कर दिया गया है कि जिन महिलाओं ने गलत तरीके से योजना का फायदा लिया है, उनसे पूरी रकम वापस मांगी जाएगी। यदि कोई लाभार्थी पैसा वापस नहीं करती है, तो सरकार कानूनी कार्रवाई भी कर सकती है। इसके साथ ही यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि ऐसे अपात्र लाभार्थियों की संख्या 50,000 तक हो सकती है।
वादा था ₹2100 देने का अब तक नहीं मिला
2024 के विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने वादा किया था कि योजना के तहत मिलने वाली राशि ₹1500 से बढ़ाकर ₹2100 की जाएगी। लेकिन 7 महीने बीत जाने के बाद भी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे लोगों के बीच असंतोष बढ़ रहा है।
योजना के लिए कौन ऐलीजिबल है? जानें जरूरी शर्तें
अगर आप इस योजना का फायदा लेना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:
उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए
आवेदक महाराष्ट्र का स्थायी निवासी हो
परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक न हो
घर में कोई कार या सरकारी नौकरी वाला सदस्य न हो
महिला किसी अन्य सरकारी योजना का लाभ न ले रही हो
अगर इन शर्तों का पालन नहीं किया गया, तो महिला योजना की अयोग्य मानी जाएगी।
कैसे चेक करें योजना में अपना नाम
आप यह जान सकते हैं कि इस योजना के लाभार्थियों में आपका नाम है या नहीं:
वेबसाइट पर जाएं - https://ladakibahin.maharashtra.gov.in
आधार नंबर, मोबाइल नंबर या नाम दर्ज करें
स्टेटस चेक करें अगर नाम है तो लाभ जारी है, नहीं है तो फायदा बंद हो चुका है
क्या है योजना का उद्देश्य?
इस योजना का मकसद कमज़ोर आर्थिक स्थिति वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। यह राशि उन्हें हर महीने 1500 रुपए के रूप में मिलती है, जिससे वे अपनी छोटी-बड़ी ज़रूरतों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।
सरकार की सख्ती यह दिखाती है कि अब हर योजना में ट्रांसपेरेंसी लाई जा रही है। अगर आप ऐलीजिबल हैं, तो आगे बढ़ें और आवेदन करें, लेकिन अगर आप अपात्र हैं तो योजना से दूर रहें वरना वापसी और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। जो महिलाएं वास्तव में जरूरतमंद हैं, उनके लिए यह योजना एक बहुत बड़ा सहारा बन सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications