Ladli Behna Yojana online apply: महराष्ट्र सरकार ने महिलाओं को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने लाडली बहन योजना में अप्लाई करने की तारीख को और बड़ा दिया है. अगर आपने इस योजना में अभी तक अप्लाई नहीं किया है, तो आपके पास 15 अक्टूबर यानी कल तक का समय है. आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे की आप लाडली बहन योजना में कैसे अप्लाई कर सकते हैं.

लाडली बहन योजना से अब तक कई महिलाओं को फायदा मिल चुका है. अभी तक इस योजना से तीन किश्तें भी जारी हो चुकी है. लाडली बहन योजना की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार द्वारा की गई है. इस योजना का उद्देश्य है कि महिलाओं को आर्थिक तंगी से ना जूझना पड़ें.
सबसे पहले महाराष्ट्र सरकार ने इस योजना में अप्लाई करने की आखिरी तारीख 31 अगस्त रखी थी. जिसके बाद इसे बदलकर 31 सितंबर कर दिया गया. अब महिलाओं को भागीदारी देख इस तारीख को15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है.
अगर आप किसी कारण से इस योजना में अप्लाई नहीं कर पाई थी. तो आपके पास अभी भी समय है. एकनाथ शिंदे सरकार ने इस योजना की तारीख अब 15 अक्टूबर तक बढ़ा दी है. वहीं नासिक जिले में बड़ी संख्या में महिलाओं ने इस योजना में भागीदारी ली है.
अब बिना वक्त गवाएं ये जान लेते हैं कि लाडली बहन योजना में कैसे अप्लाई किया जा सकता है.
Ladli Behna Yojana Apply: कैसे करें लाडली बहन योजना में अप्लाई?
स्टेप 1- सबसे पहले आपको ग्राम पंचायत ऑफिस या वार्ड ऑफिस से एप्लीकेशन फॉर्म लेना पड़ेगा. आपको इस फॉर्म के लिए एक भी रुपये देने की जरूरत नहीं है. ये फॉर्म बिल्कुल फ्री है.
स्टेप 2- इसके बाद आपको फॉर्म में पूछे गए डिटेल्स को ध्यानपूर्वक भरना होगा. इसके साथ ही आपको मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को सबमिट करना होगा.
स्टेप 3- इसके बाद आपके द्वारा जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई किया जाएगा.
स्टेप 4- वेरिफाई होने के बाद अगर आप सलेक्ट हो जाते हैं, तो आपको मैसेज या व्हाट्सएप के जरिए इसके बारे सूचित कर दिया जाएगा.
Ladli Behna Yojana Eligibilty: योजना में कितने रूपये का मिलता है लाभ?
साल 2023 में महाराष्ट्र सरकार ने लाडली बहन योजना की शुरुआत की थी. उस समय इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती थी. कुछ समय बाद ही राज्य सरकार ने इसकी सीमा 1250 रुपये कर दी.
लाडली बहन योजना के तहत महिलाओं को सालना 15 हजार रुपये मिलते हैं. ये पैसे हर महीने की 10 तारीख तक महिलाओं के खाते में आ जाते हैं.
Ladli Behna Yojana: कौन-सी महिलाएं ले सकती है इस योजना का लाभ?
ये योजना राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है. जिसका मतलब हुआ कि महाराष्ट्र में रहने वाली प्रत्येक महिला इस योजना का फायदा उठा सकती है. हालांकि इस योजना के जरिए उन महिलाओं को ही वित्तीय सहायता दी जाती है, जो आर्थिक रुप से कमजोर हो.
इस योजना में अप्लाई करने के लिए महिला की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र 65 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications