चुनाव आयोग ने हाल ही में महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया है. आपको बता दें कि चुनाव की तारीख जैसे ही लागू हो जाती है. उस राज्य में अचार संहिता लग जाती है. अचार संहिता के तहत मौजूदा सरकार की कोई भी योजना जारी नहीं रहती और ना ही लोग इसका फायदा उठा पाते हैं. चलिए जानते हैं कि आपको लाडली बहन योजना के तहत पैसे कब मिल सकते हैं?

लाडली बहन योजना के तहत मिलने वाला पैसा क्यों रोका?
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग ने अचार संहिता के तहत किसी भी योजना से मिलने वाले वित्तीय सहायता को रोक दिया है. देश में अचार संहिता तब लागू होती है, जब विधानसभा चुनाव या लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो जाता है.
चुनाव आयोग के निर्देश के बाद महिला और बाल कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना के तहत मिलने वाला फंड रोक दिया है. जिसका मतलब हुआ की महाराष्ट्र की महिलाओं को दिवाली तक या उससे पहले पैसे नहीं मिलने वाले हैं.
क्या है लाडली बहन योजना ?
दिवाली आने से पहले महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने सभी महिलाओं को लाडली बहन योजना के तहत वित्तीय सहायता देना का ऐलान किया था. इस योजना के तहत महिलाओं को 3500 से 5500 तक मिलने वाले थे. लेकिन अब चुनाव आयोग के निर्देश के बाद महिलाओं को वित्तीय सहायता नहीं मिल पाएगी.
Ladli Behna Yojana Apply: कैसे करें अप्लाई ?
स्टेप 1- सबसे पहले ग्राम पंचायत ऑफिस या वार्ड ऑफिस जाकर आपको एप्लीकेशन फॉर्म लेना पड़ेगा. ये ध्यान रखें की आपको इस फॉर्म के लिए पैसे देने की जरूरत नहीं है, ये फॉर्म बिल्कुल फ्री होगा.
स्टेप 2- जिसके बाद आपको फॉर्म में पूछे गए या मांगे गए डिटेल्स को ध्यान से भरना होगा. इसके साथ ही आपको मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को भी जमा करना होगा.
स्टेप 3- इसके बाद आपके द्वारा जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई किया जाएगा.
स्टेप 4- वेरिफाई होने के बाद अगर आप सलेक्ट हो जाते हैं, तो आपको मैसेज या व्हाट्सएप के जरिए इसके बारे सूचित कर दिया जाएगा.
Ladli Behna Yojana: कौन-सी महिलाएं ले सकती है इस योजना का लाभ?
ये योजना महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई है. जिसका मतलब हुआ कि महाराष्ट्र में रहने वाली प्रत्येक महिला इस योजना का फायदा उठा सकती है. हालांकि इस योजना के जरिए उन महिलाओं को ही वित्तीय सहायता दी जाती है, जो आर्थिक रुप से कमजोर हो.
इस योजना में अप्लाई करने के लिए महिला की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र 65 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications