नयी दिल्ली। 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद बेटियों के कई योजनाएं चलाई गई हैं। केंद्र सरकार की तर्ज पर कई राज्यों ने भी बेटियों के लिए कुछ खास योजनाएं शुरू कीं। लड़कियों के लिए हरियाणा सरकार की लाडली योजना भी इन्हीं में शामिल है। हालांकि ये योजना पहले से मौजूद थी। इस योजना का प्रमुख लक्ष्य लड़कियों को आर्थिक मदद देना है। इसके जरिए हरियाणा सरकार राज्य में लड़कियों की जन्म दर को भी बढ़ाना चाहती है। योजना के तहत आर्थिक सहायता से राज्य की लड़कियों को पढ़ाई में मदद करके उन्हें सशक्त बनाने का भी मकसद है। हरियाणा में लाडली योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से चल रही है। लाडली योजना से आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों को अपनी बेटियों के लिए खर्च मुहैया किया जाता है, जिसमें शिक्षा सबसे अहम है। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से।
ये है पूरी जानकारी
जिन माता-पिता की 2 बेटियां हैं वो ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत 20 अगस्त 2005 या इसके बाद जन्मी लड़की और उसकी मां को सालाना 5000 रु की आर्थिक सहायता दी जाती है। ये बेनेफिट किसान विकास पत्र के जरिए मिलता है। योजना का पैसा बेटी की आयु 18 वर्ष पूरे होने पर दिया जाता है। लाडली योजना में हर साल 5000 रु मिलेंगे, मगर जब दूसरी बेटी की आयु 18 वर्ष हो जाएगी तो कुल पैसा दे दिया जाता है। इससे बेटी की शादी के लिए भी पैसे काम आ सकते हैं।
इन बातों का ध्यान रखना जरूरी
इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। पहला कि आपको हरियाणा का निवासी होना जरूरी है। परिवार में 2 बेटियां होनी चाहिए। आपके पास बेटियों का जन्म प्रमाण पत्र होना जरूरी है, इसके बिना आप योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले सालाना 5000 रु किसान विकास पात्र के जरिए मां और दूसरी बेटी के नाम पर जमा होंगे।
कैसे करें लाडली योजना में आवेदन
यदि आप हरियाणा निवासी हैं और इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपक पास आवेदन के कई तरीके हैं। पहला राज्य के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय से संपर्क करें और आवेदन फॉर्म भरें। फॉर्म के साथ आपको जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा करने होंगे, जिनमें जन्म प्रमाण पत्र, आधार आदि शामिल हैं। यदि आपके करीब में को आंगनबाड़ी सेंटर, गवर्मेंट हॉस्पिटल या बीमा दफ्तर है तो आप वहां भी आवेदन कर सकते हैं।
बैंक अकाउंट जरूरी
आपके पास बैंक अकाउंट होना भी जरूरी है। क्योंकि योजना के लिए आवेदन करते समय आपसे बैंक की पासबुक की कॉपी भी मांगी जाएगी। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पैसा लाभार्थी लड़की के नाम पर एक यूनीक आईडी नंबर पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications