Land Immigration Consultants Limited IPO: निवेशकों के लिए कमाई का बढ़िया मौका आ गया है। लैंड इमिग्रेशन आईपीओ में पैसे लगाने का आपको मौका मिलने वाला है। 17 जनवरी से इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन खुलने वाला है। आइए इसके बारे में आपको सारी डिटेल्स बताते हैं।

लैंड इमिग्रेशन आईपीओ का प्राइस बैंड
लैंड इमिग्रेशन आईपीओ 40.32 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 56.00 लाख शेयरों का फ्रेश इश्यू है। लैंड इमिग्रेशन आईपीओ का प्राइस बैंड ₹70 से ₹72 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1600 है। खुदरा निवेशकों द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹1,15,200 है। एचएनआई के लिए न्यूनतम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (3,200 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,30,400 है।
लैंड इमिग्रेशन आईपीओ का सब्सक्रिप्शन इस दिन होगा बंद
लैंड इमिग्रेशन आईपीओ 16 जनवरी, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 20 जनवरी, 2025 को बंद होगा। लैंड इमिग्रेशन आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 21 जनवरी, 2025 को होने की उम्मीद है। लैंड इमिग्रेशन आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और संभावित लिस्टिंग 23 जनवरी, 2025 तय की गई है।
कंपनी के बारे में अहम जानकारी
साल 2010 में स्थापित हुई लैंडमार्क इमिग्रेशन कंसल्टेंट्स लिमिटेड ग्लोबल कंसल्टेंसी फर्म के साथ जुड़ी है। कंपनी विदेश में अध्ययन करने के इच्छुक छात्रों के लिए ग्लोबल कंसल्टेंसी और मुख्य रूप से कनाडा में वीज़ा, टूरिज्म, बिजनेस और स्थायी निवास के लिए इमिग्रेशन कंसल्टेंसी प्रदान करती है।
कंपनी इस फंड का यूज
नई ब्रांच स्थापित करने और ब्रांड के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए करेगी। साथ ही, अधिग्रहण के माध्यम से अकार्बनिक विकास पहल को आगे बढ़ाने के लिए और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए करेगी।
इस कंपनी के बुक रनिंग लीड मैनेजर
श्रेनी शेयर्स लिमिटेड लैंड इमिग्रेशन आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। लैंड इमिग्रेशन आईपीओ के लिए मार्केट मेकर श्रेनी शेयर्स लिमिटेड है। ये कंपनी 9 पूर्ण रूप से बनी ब्रांच के माध्यम से वैश्विक शिक्षा और इमिग्रेशन परामर्श प्रदान करती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications