नई दिल्ली, मई 12। लार्ज कैप फंड आम तौर पर सूचकांकों के आधार पर रिटर्न देते हैं। लार्ज कैप फंड स्मॉल और मिड कैप शेयरों के मुकाबले ज्यादा स्थिर और सुरक्षित होते हैं। क्योंकि इनमें आने वाला अधिकतर पैसा उन कंपनियों में निवेश किया जाता है, जिनकी मार्केट कैपिटल बहुत अधिक है। बड़ी कंपनियां छोटी कंपनियों के मुकाबले ज्यादा स्थिर होती हैं। इसीलिए लार्ज कैप फंड भी ज्यादा सेफ होते हैं। अकसर जानकार भी लार्ज कैप फंड्स में ही निवेश की सलाह देते हैं। खास कर नये म्यूचुअल फंड निवेशकों को लार्ज कैप फंड्स में ही निवेश करना चाहिए। अगर आपका इरादा ऐसे ही फंड्स में निवेश करने का है तो हम आपको यहां तीन ऐसे फंड्स की जानकारी देंगे, जिन्होंने निवेशकों को पिछले एक साल में 62 फीसदी तक रिटर्न दिया है।
टाटा लार्जकैप फंड
टाटा लार्जकैप फंड ने पिछले 1 साल में 62 फीसदी का रिटर्न दिया है, जो अन्य लार्ज कैप फंड्स की तुलना में बहुत बेहतर है। 62 फीसदी रिटर्न का मतलब है कि कि अगर किसी ने 4 लाख रु का निवेश किया हो तो उसकी निवेश राशि 6.24 लाख रु हो गयी होगी। इस फंड का तीन साल का सालाना रिटर्न 11.20 फीसदी रहा है। इस फंड के पास कई दिग्गज शेयर हैं। इनमें आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एक्सिस बैंक शामिल हैं। ध्यान रहे कि यह जरूरी नहीं जितना रिटर्न किसी फंड ने अब तक दिया है तो वो आगे भी दे।
इडेलवाइज लार्ज कैप फंड
यह एक और फंड है जिसने पिछले 1 साल में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस फंड ने 57 फीसदी रिटर्न दिया है। जो हर लिहाज से कहीं अच्छा है। फंड से निवेशकों को 5 साल में सालाना आधार पर 15 फीसदी से अधिक रिटर्न मिला है। अन्य म्यूचुअल फंड्स की तरह इस फंड के पोर्टफोलियो में भी एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल जैसे शेयर शामिल हैं।
केनरा रोबेको ब्लूचिप इक्विटी फंड
इस फंड को अधिकांश विश्लेषकों से बढ़िया रेटिंग मिली हुई है। यह फंड सालों से लगातार अच्छा प्रदर्शन रहा है। फंड से 1 साल का रिटर्न 55% से थोड़ा कम रहा है। वार्षिक आधार पर तीन साल का सालाना रिटर्न 15.36% रहा है। बाकी सभी इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं की तरह आप इसमें भी एसआईपी रूट के माध्यम से निवेश कर सकते हैं। असल में एसआईपी ही म्यूचुअल फंड में निवेश का बेस्ट रूट है।
यहां से मिला 192 फीसदी रिटर्न
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल कमोडिटीज फंड ने बीते एक साल में करीब 192 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी ने एक साल पहले इस फंड में 1 लाख रु का निवेश किया हो तो उस निवेशक की रकम आज की तारीख में 2.92 लाख रु हो गयी होगी। इसका मतलब है कि आईपीसीएफ ने एक साल में 1 लाख रु पर 1.92 लाख रु का मुनाफा कराया है।
जानिए बाकी अवधियों का रिटर्न
साल के अलावा इस फंड का 1 महीने, तीन, महीने और 6 महीनों का रिटर्न भी शानदार रहा है। 1 महीने में इस फंड ने 21 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसी तरह फंड का 3 महीनों का रिटर्न रहा है 48.09 फीसदी। 6 महीनों में इस फंड ने 94.30 फीसदी कमााई कराई है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले देखें ये नए रेट्स!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी



Click it and Unblock the Notifications