Mutual Fund Investment: 2024 के जनवरी महीने में लोगों ने इन्वेस्टमेंट के लिए लार्ज कैप म्युचुअल फंड में ज्यादा पैसे डाले हैं। ऐसा म्युचुअल फंड एसोसिएशन के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में बताया गया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक इस जनवरी के महीने में लार्ज कैप वाले म्युचुअल फंड स्कीम में जनवरी के महीने के दौरान 1287 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया गया है, जो पिछले 19 महीने में सबसे ज्यादा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इसके पहले साल 2022 के जुलाई महीने में 2052 करोड रुपए का रिकॉर्ड इन्वेस्टमेंट देखने को मिला था । उसके बाद से यह सबसे ज्यादा अमाउंट है जो 1 महीने के अंदर लार्ज कैप म्युचुअल फंड स्कीम में इन्वेस्ट किया गया हो।
अगर बात की जाए पिछले साल की तो इस साल की स्थिति काफी ज्यादा बेहतर है। साल 2023 की जनवरी महीने में लार्ज कैप म्यूचुअल फंड में मात्र 716 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया गया था, जिसमें इस साल करीब 80 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली है। वही दिसंबर 2023 के महीने में क्या म्यूचुअल फंड से 281 करोड रुपए निकाले गए थे। एक्सपर्ट्स की मानें तो मीडियम और स्मॉल कैप म्युचुअल फंड में तेजी आने की वजह से लोग लार्ज कैप म्युचुअल फंड का रुख कर रहे हैं।

हालांकि कुछ खास एक्सपर्ट्स की इस मामले पर एकदम अलग है। उनका मानना है कि इन्वेस्टर्स स्मॉल और मीडियम कैप कंपनियों से जबरदस्त फायदा कमा रहे हैं और उसे पैसे को लार्ज कैप म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट कर रहे हैं। इससे उन्हें जो भी फायदा मिल रहा है, वह लार्ज कैप म्युचुअल फंड में इन्वेस्ट किया जा रहा है, क्योंकि यह स्मॉल कैप के मुकाबले काफी ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि म्यूचुअल फंड की इस लार्ज कैप कैटेगरी में नवंबर महीने में 307 करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट किया गया, वहीं उसके पहले अक्टूबर के महीने में इस म्युचुअल फंड कैटिगरी में 724 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए गए थे।
वहीं अगर हम बात करते हैं, इक्विटी इन्वेस्टमेंट की तो एसोशिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2024 के महीने में इक्विटी फंड्स में कुल मिलाकर 21780 करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट हुआ है। यह पिछले साल 16997 करोड रुपए के मुकाबले 28 प्रतिशत तक ज्यादा बताया जा रहा है।
एसोशिएशन ऑफ म्युचुअल फंड इन इंडिया के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार इतना बड़ा निवेश आने से लार्ज कैप म्युचुअल फंड के एसेट बेस में बढ़ोतरी देखने को मिली है। मिल रही जानकारी के मुताबिक 1287 करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट के बाद लार्ज कैप म्युचुअल फंड के एसेट बेस में 26 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है, इसके बाद या 3 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया है। पिछले साल जनवरी के महीने में यह 2.38 लाख करोड़ रुपए था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लार्ज कैप म्युचुअल फंड को स्मॉल और मीडियम कैप म्युचुअल फंड के मुकाबले, ज्यादा सुरक्षित माना जाता है और इस पर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर कितना जल्दी नहीं पड़ता है, जितना की स्मॉल कैप स्टॉक्स पर पड़ता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications