L&T Q3 Results News In Hindi: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज 30 जनवरी को एलएंडटी के द्वारा तीसरे क्वार्टर का रिजल्ट जारी किया गया। इस दौरान कंपनी के मुनाफे में करीब 15 प्रतिशत तक की ग्रोथ देखने को मिली है। वित्तीय वर्ष 2024 के तीसरे क्वार्टर का रिजल्ट आने के बाद पता चला कि कंपनी का मुनाफा पिछले साल के मुकाबले बड़ा है और इस बार 2947.4 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। अगर हम बात करते हैं, पिछले वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही की तो, उस समय कंपनी का मुनाफा 2553 करोड़ रुपए के आस पास था।
हालांकि कंपनी का ये अच्छा प्रदर्शन है, लेकिन मार्केट में लगाए गए अनुमान के मुताबिक यह ग्रोथ थोड़ी कम साबित हुई है। वहीं कंपनी का मार्केट प्रॉफिट बढ़कर 3309 करोड़ रुपए तक होने का अनुमान था। अब तक मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के शेयर में आज 1.84 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली और बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयर का भाव 3,639 रुपए का था।

फिस्कल ईयर 2023-24 के तीसरे क्वार्टर के दौरान कंपनी की आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिली है और यह 55127.8 करोड रुपए तक पहुंच गई। वहीं अगर बात की जाए साल 2022-23 के तीसरे क्वार्टर कि तो इस दौरान कंपनी की आमदनी 46,389 करोड़ रुपए के आसपास थे।
अगर इन आंकड़ों को कैलकुलेट करते हैं, तो पता चलेगा कि पिछले फाइनेंशियल ईयर के तीसरे क्वार्टर के मुकाबले इस फाइनेंशियल ईयर के तीसरे क्वार्टर के दौरान कंपनी की आमदनी में 18 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं मार्केट के द्वारा जो अनुमान लगाया गया था, वह 53,516 करोड़ रुपए तक का था, जिसे बड़ी आसानी से एलएंडटी ने क्रॉस कर लिया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की एबिटडा यानी कंपनी का कामकाजी मुनाफा भी बढ़ा है। कंपनी के कामकाजी मुनाफा इस फाइनेंशियल ईयर की तिमाही के लिए 5759.1 करोड़ रुपए रहा। वहीं पिछले साल इसी फाइनेंशियल ईयर क्वार्टर में कंपनी का यह मुनाफा 5073 करोड़ रुपए के आसपास था।
बाजार के द्वारा लगाए गए अनुमान के अनुसार कंपनी का एबिटडा मार्जिन 11 प्रतिशत होना था लेकिन यह 10.9 प्रतिशत से घटकर 10.5 प्रतिशत पर आ गया है।
वहीं अगर आज इस कंपनी के शेयर के हाल की बात करें, तो इस आज की दिन यानी 30 जनवरी 2024 को इस कंपनी के शेयर में बाजार बंद होने तक 1.84 फीसदी अच्छी गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी के शेयर 3639.85 रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहे थे।
अगर आप बात करते हैं पिछले 6 कारोबारी महीने की तो इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को 35.75 प्रतिशत तक का जबरदस्त रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 1 महीने के अंदर कंपनी के शेयर में 3.2 प्रतिशत से ज्यादा की की तेजी देखने को मिली है।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर इसके पिछले 52 महीने का उच्चतम स्तर 3037.90 रुपए के आसपास रहा है। अगर बात की जाए कंपनी के निचले स्तर की तो, इसका पिछले 52 हफ्तों का निचला स्तर 2072.65 रुपए का रहा है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 4.99 लाख करोड़ रुपए के आसपास की है।
More From GoodReturns

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट



Click it and Unblock the Notifications