नयी दिल्ली। नयी कार खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। पिछले महीने तक शानदार गाड़ियों पर डिस्काउंट का फायदा नहीं उठा सके हैं तो चिंता न करें क्योंकि ह्यूंडई अपनी एक दमदार एसयूवी पर 1 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। दक्षिण कोरिया की कारमेकर ह्यूंडई अपनी क्रेटा पर भारी छूट दे रही है। ये ऑफर क्रेटा के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर मिल रहा है। ह्यूंडई की अपनी क्रेटा से काफी उम्मीदें थीं, मगर किआ सेल्टोस के लॉन्च होने के बाद अब कंपनी को क्रेटा पर डिस्काउंट देना पड़ रहा है। इसके अलावा 1 अप्रैल से लागू होने वाले भारत स्टेज 6 (BS6) एमिशन नियमों के चलते भी ह्यूंडई डीलर इन्वेंट्री क्लियर करने के लिए ये कदम उठाने को मजबूर हो गये। मगर इससे आपको फायदा मिल सकता है।

ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ह्यूंडई के कुछ चुनिंदा डीलर ही 2020 में जनवरी महीने के लिए यह जोरदार छूट आपको दे रहे हैं। ये डिस्काउंट आपको कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट के माध्यम से मिलेगा। आपको क्रेटा 1.6 वेरिएंट पर 75,000 रुपये की नकद छूट के अलावा 30,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। साथ ही आपको 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। ध्यान रखें कि डिस्काउंट कार के प्रोडक्शन वाले साल और मॉडल के हिसाब से अलग हो सकता है।
तीन इंजन वेरिएंट्स में उपलब्ध
क्रेटा भारत में 3 इंजन वेरिएंट के साथ उपलब्ध है। पहला 1.4 लीटर, 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल यूनिट है, जिसमें 89 बीएचपी - 220 एनएम है। दूसरा वेरिएंट 1.6 लीटर -4 सिलेंडर स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जिसमें 121 बीएचपी और 153 एनएम है, जबकि लास्ट इंजन वेरिएंट में 1.6 लीटर -4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है जिसमें 126 बीएचपी और 260 एनएम है।
यह भी पढ़ें - मारुति की दिसंबर बिक्री बढ़ी, मगर टाटा और महिंद्रा को लगा झटका
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications