नई दिल्ली, जून 28। अगर आपने पीएसीएल इंडिया लिमिटेड की निवेश प्लान पर्ल्स में निवेश किया है तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। मार्केट रेगुलेटरी संस्था सेबी ने निवेशकों को एक राहत भरी खबर दी है। सेबी ने निवेश की रकम वापस पाने के इच्छुक निवेशकों के लिए एक डेडलाइन जारी की है। मार्केट नियामक सेबी निवेशकों का डूबा पैसा वापस दिलाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।
जमा करना होगा दस्तावेज
सेबी ने एक अधिसूचना जारी कर 30 जून तक निवेशको को जमा धन के वापसी के लिए क्लेम करने को कहा है। पर्ल्स के निवेशक 30 जून तक अपने सभी ओरिजनल दस्तावेजों के साथ रिफंड क्लेम कर सकते है। सेबी ने कहा है कि निवेशक दस्तावेजों को तभी जमा कराएं जब उन्हें उनके फोन पर सेबी की तरफ से कोई एसएमएस प्राप्त हो जाए।
क्या है नियम
सेबी की अधिकारिक जानकारी के मुताबिक रिफंड विंडो में केवल उन्ही निवेशकों के लिए खुलेगा जिनकी निवेश राशि 10001 रुपये से 15000 रुपये तक है। सेबी के अनुसार इस विंडो में पहले ही जिन्होनें अप्लाई किया था उनकी एप्लीकेशन भी वेरीफाइड हो चुकी है। गोपनीयता और निवेशकों के धन की सुरक्षा के लिए सेबी ने सभी के लिए अलर्ट जारी कर कहा है कि पर्ल्स (Pearls) योजना के निवेशक निवेश के दस्तावेज किसी को न दें। सभी निवेशकों को 30 जून 2022 से पहले अपना क्लेम रजिस्टर कर देंना है।
किसे भेजने है दस्तावेज
पर्ल्स (Pearls) योजना के जिन इन्वेस्टर्स को पूरी तरह से जांच के बाद SMS भेजा गया है बस वही निवेशक रिफंड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। निवेश से संबंधित अपने सभी मूल दस्तावेज को रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के माध्यम से SEBI Bhavan, Plot No.C4-A, 'G' Block, Bandra-Kurla Complex,Bandra (East), Mumbai -400051 पर भेजना है। लिफाफे पर नाम भेजे जाने के पता के साथ PACL सर्टिफिकेट नंबर जरूर लिखें।
इन दस्तावेजों को भेजना होगा
1. PACL सर्टिफिकेट की मूल कॉपी
2. PACL की जमा रसीद (यदि उपलब्ध हो)
3. कैंसिल हुए चेक की कॉपी
4. बैंक का प्रमाणपत्र
5. पासपोर्ट साइज फोटो
6. पैन कार्ड की कॉपी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications