नयी दिल्ली। मोदी सरकार ने पिछले करीब साढ़े 6 सालों में जरूरतमंदों के कई बुनियादी सुविधाओं वाली योजनाएं शुरू की हैं। इन्हीं में एक योजना है प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई)। इस योजना के तहत जरूरतमंदों को फ्री गैस सिलेंडर दिया जाता है। मगर जरूरी खबर ये है कि इस योजना के तहत अगले महीने से मुफ्त सिलेंडर नहीं मिल सकेगा। अगर आप फ्री गैस सिलेंडर पाना चाहते हैं तो सितंबर वे अंतिम महीना है जिसमें आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि पीएमयूवाई के तहत अब फ्री गैस सिलेंडर क्यों नहीं दिया जाएगा। साथ ही जानेंगे पीएमयूवाई के तहत मुफ्त सिलेंडर पाने का तरीका।
इसलिए नहीं मिलेगा फ्री सिलेंडर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीएमयूवाई की शुरुआत 2016 में की गई थी। जिस समय इस योजना को शुरू किया गया था तो स्कीम की अवधि अप्रैल 2020 तक के लिए निश्चित की गई थी। मगर बाद में इस योजना का विस्तार करके इसे सितंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दिया गया। सरकार ने कोरोना के कारण गरीबों की सहायता के लिए इस योजना को आगे बढ़ाया था। अब सितंबर महीना खत्म हो रहा है, जिसके बाद फ्री सिलेंडर नहीं दिए जा सकेंगे। इस योजना के तहत आगे फ्री सिलेंडर देने पर सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
ये है सरकार का मकसद
गौरतलब है कि पीएमयूवाई के तहत गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों को फ्री सिलेंडर देना शुरू किया गया था। इस योजना के जरिए सरकार का मकसद लकड़ी जैसे ईंधन से लोगों को निजात दिलाना था। क्योंकि ऐसे ईंधन से नुकसान भी होता है। पीएमयूवाई के जरिए 7.4 करोड़ महिलाओं को फ्री सिलेंडर दिया जाता रहा है।
किसे मिल सकता है योजना का लाभ
उज्जवला योजना का बेनेफिट सभी नहीं ले सकते। बल्कि केवल गरीबी रेखा से नीचे वालों (बीपीएल) को ही इसका बेनेफिट मिल सकता है। इस योजना का फायदा परिवार की महिला को मिलता है। महिला की आयु 18 साल होनी जरूरी है। उज्जवला योजना के अंतर्गत आपको सिलेंडर के लिए सब्सिडी दी जाएगी, जो सीधे आपके बैंक खाते में आएगी। यानी इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास बैंक खाता होना जरूरी है। अगर किसी ने पहले से गैस कनेक्शन ले रखा है तो उसे इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा।
ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
यदि आप उज्जवला योजना के तहत फ्री सिलेंडर लेना चाहें तो आपको पहले पीएमयूवाई के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस योजना में रजिस्ट्रेशन प्रोसेस बहुत सरल है। आपको किसी नजदीकी एलपीजी केंद्र में जाकर एक केवाईसी फॉर्म जमा करना होगा। उश फॉर्म में नाम, आधार, बैंक डिटेल आदि मांगी जाएगी। आपको फॉर्म में ये भी बताना पड़ेगा कि कौन सा सिलेंडर आपके लिए काफी रहेगा। यानी 5 किलो का छोटा या 14.2 किलो का बड़ा सिलेंडर। फॉर्म के साथ आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स देने होंगे।
क्या-क्या चाहिए डॉक्यूमेंट्
पीएमयूवाई का लाभ लेने के लिए आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी, जिनके बिना आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। इनमें डॉक्यूमेंट्स में बीपीएल राशन कार्ड, प्रमाणित बीपीएल कार्ड (पंचायत प्रधान या फिर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा प्रमाणित किया गया), फोटो वाला पहचान पत्र जिसके लिए आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड दिया जा सकता है, 1 फोटो (पासपोर्ट आकार), बैंक अकाउंट डिटेल और आधार कार्ड शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications