ITR Filing Last Date: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार, आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने की लास्ट डेट यानी की आज 15 सितंबर है। अब तक छह करोड़ से अधिक रिटर्न जमा किए जा चुके हैं। इसके बावजूद कई प्रोफेशनल ऑर्गेनाइजेशन लगातार तकनीकी चुनौतियों का हवाला देते हुए समय सीमा बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

हालांकि आयकर हेल्पडेस्क कथित तौर पर रिटर्न फाइल करने, कर भुगतान और अन्य संबंधित सेवाओं में यूजर की सहायता के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने क्या कहा?
सोशल मीडिया एक्स पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा कि करदाताओं को ITR दाखिल करने, टैक्स पेमेंट और अन्य संबंधित सेवाओं में सहायता के लिए, हमारा हेल्पडेस्क 24x7 आधार पर काम कर रहा है, और हम कॉल, लाइव चैट, वेबएक्स सेशन और एक्स के माध्यम से हेल्प दे रहे हैं। हम उन सभी लोगों से आग्रह करते हैं जिन्होंने अभी तक आकलन वर्ष 2025-26 के लिए ITR फाइल नहीं किया है, ताकि आखिरी समय की भागदौड़ से बचा जा सके।आयकर विभाग ने रविवार रात पुष्टि की कि आयकर दाखिल करने की लास्ट डेट को बढ़ाया नहीं जाएगा, जो 15 सितंबर है।
ITR फाइल करने की डेडलाइल
मई में, आयकर विभाग ने घोषणा की थी कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए ITR फाइल करने की लास्ट डेट 31 जुलाई, 2025 से बढ़ाकर 15 सितंबर, 2025 कर दी गई है।
ITR कैसे फाइल करें?
- पैन (यूजर आईडी के रूप में) और पासवर्ड का उपयोग करके आयकर पोर्टल पर लॉग इन करें।
- ITR फाइलिंग सेक्शन पर जाएं।
- मूल्यांकन वर्ष चुनें।
- फाइलिंग स्टेटस चुनें।
- सही ITR फॉर्म चुनें।
- जानकारी को वेरिफाइ करें।
- बकाया टैक्स का पेमेंट करें और सबमिट करें।
- रिटर्न का ई-वेरिफिकेशन करें।
कितना लगेगा जुर्माना?
15 सितंबर के बाद रिटर्न फाइल करने पर धारा 234F के तहत 5,000 रुपये (अगर आय 5 लाख रुपये से अधिक है) और कम आय वालों पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगेगा। विलंबित या संशोधित रिटर्न 31 दिसंबर, 2025 तक दाखिल किए जा सकते हैं, जबकि अपडेट रिटर्न (ITR-U) 31 मार्च, 2030 तक जमा किए जा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications