Weekly rate of gold and silver: बीत हफ्ता गोल्ड और चांदी के रेट के लिए अजीब सा रहा। जहां गोल्ड का रेट गिरावट के साथ बंद हुआ, वहीं चांदी के रेट में अच्छी तेजी नजर आई। आइये जानते हैं कि बीते एक हफ्ते में सोना और चांदी का रेट कितना बदला।
जहां तक गोल्ड के रेट की बात है तो 24 कैरेट सोने का रेट बीते हफ्ते शुक्रवार को 59134 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं सोने का यह रेट सोमवार को 59324 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान सोने का रेट 190 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ।

वहीं बीते हफ्ते चांदी का रेट तेजी के साथ बंद हुआ। बीते शुक्रवार को चांदी का रेट 73175 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का रेट सोमवार को 72212 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। इस प्रकार से चांदी का पूरे हफ्ते के दौरान 963 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ।
जहां तक सोने और चांदी के ऑल टाइम हाई रेट की बात है तो शुक्रवार को सोने के रेट के हिसाब से सोना अभी अपने ऑलटाइम हाई से करीब 2,499 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। सोने ने अपना ऑलटाइम हाई 11 मई 2023 में बनाया था। उस वक्त सोना 61585 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
वहीं इस वक्त चांदी अपने ऑलटाइम हाई से 3489 रुपये सस्ती ट्रेड कर रही है। चांदी ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
जानिए क्यों सस्ता हुआ सोना
बीते दिनों अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। इससे डॉलर इंडेक्स 106 की रेंज में पहुंच गया। इस कारण इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड की कीमत में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी फेड के फैसले के बाद उम्मीद थी कि डॉलर इंडेक्स 102 के लेवल से नीचे आएगा, लेकिन हुआ इसका उल्टा। डॉलर इंडेक्स 106 के लेवल पर आ गया और अभी इसके 108 के लेवल तक जानें की आशंका है। अगर डॉलर इंडेक्स 108 के लेवल पर आता है, तो रुपया डॉलर के मुकाबले 85 रुपये तक जा सकता है।
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार फेड ने हॉकिश रुख अपनाया है। इस साल के अंत तक फेड एक बार और ब्याज दरों में इजाफा कर सकता है। इसकी वजह से डॉलर इंडेक्स में तेजी देखने को मिल सकती है। अगर ऐसा होता है तो गोल्ड की कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications