नई दिल्ली, जुलाई 3। बीएइर्स के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 3 कंपनियों की मार्केट कैप बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 73,630.56 करोड़ रुपये कम हो गई है। इस दौरान सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कराया है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक ने निवेशकों को काफी घाटा कराया है। हालांकि, समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान 7 कंपनियों की मार्केट कैप 49,441.05 करोड़ रुपये बढ़ी भी है। लेकिन कुल मिलाकर निवेशक नुकसान में ही रहे हैं। वहीं गत सप्ताह सेंसेक्स 179.95 अंक (0.34 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ है। दूसरी तरफ निफ्टी में 52.80 अंक (0.33 प्रतिशत) की तेजी के साथ बंद हुआ। आइये जानते हैं तीन कंपनियों में किसने कितना नुकसान कराया है।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
सबसे ज्यादा नुकसान कराया है रिलायंस ने
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 62,100.95 करोड़ रुपये कम होकर 16,29,684.50 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 6,654.2 करोड़ रुपये कम होकर 4,89,700.16 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 4,875.41 करोड़ रुपये कम होकर 5,36,364.69 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
जानिए किन कंपनियों की की मार्केट कैप बढ़ी
इनफोसिस की मार्केट कैप इस दौरान 15,172.88 करोड़ रुपये बढ़कर 6,21,907.38 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान एसबीआई की मार्केट कैप 11,200.38 करोड़ रुपये बढ़कर 4,16,690.11 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एलआईसी की मार्केट कैप 9,519.12 करोड़ रुपये बढ़कर 4,28,044.22 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान टीसीएस की मार्केट कैप 8,489 करोड़ रुपये बढ़कर 12,13,396.32 करोड़ रुपये हो गई। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 3,924.46 करोड़ रुपये बढ़कर 4,01,114.96 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान भारती एयरटेल की मार्केट कैप 1,043.49 करोड़ रुपये बढ़कर 3,69,833.12 करोड़ रुपये हो गई। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 91.72 करोड़ रुपये बढ़कर 7,51,892.03 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के हिसाब से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 16,29,684.50 करोड़ रुपये
- टीसीएस 12,13,396.32 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 7,51,892.03 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,21,907.38 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,36,364.69 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 4,89,700.16 करोड़ रुपये
- एलआईसी 4,28,044.22 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,16,690.11 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,01,114.96 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 3,69,833.12 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications