नई दिल्ली। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स टॉप 10 कंपनियों में से 8 का मार्केट कैप बीते सप्ताह में 2,50,825.28 करोड़ रुपये घट गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक सर्वाधिक नुकसान उठाने वाली कंपनियां रहीं। बीते सप्ताह के दौरान टॉप 10 कंपनियों में से सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और भारती एयरटेल की मार्केट कैप वृद्धि दर्ज की गई है। बीते सप्ताह के दौरान टीसीएए का मार्केट कैप सर्वाधिक 45,535.19 करोड़ रुपये कम होकर 7,10,514.04 करोड़ रुपये रह गया।

ये रहा अन्य कंपनियों का हाल
एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 39,923.11 करोड़ रुपये घटकर 5,09,430.95 करोड़ रुपये रह गया। वहीं एचडीएफसी का मार्केट कैप 39,386.76 करोड़ रुपये कम होकर 2,92,664.08 करोड़ रुपये पर आ गया। इस दौरान आईटीसी का मार्केट कैप 29,316.97 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 1,94,586.02 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 27,288.27 करोड़ रुपये गिरकर 2,18,670.85 करोड़ रुपये रह गया। कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 26,457.32 करोड़ रुपये लुढ़ककर 2,33,132.42 करोड़ रुपये पर आ गया। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का मार्केट कैप 25,221.54 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,90,651.15 करोड़ रुपये और इनफोसिस का मार्केट कैप 17,696.12 करोड़ रुपये कम होकर 2,87,332.93 करोड़ रुपये पर आ गया।
रिलायंस और एयरटेल का मार्केट कैप बढ़ा
इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 60,081.83 करोड़ रुपये बढ़कर 9,90,088.02 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। वहीं भारती एयरटेल का मार्केट कैप 8,537.95 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 2,89,144.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
बीते सप्ताह मार्केट कैप यानी बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज टॉप पर रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, एचडीएफसी, एयरटेल, इनफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और आईटसीसी का नंबर रहा।
यह भी पढ़ें : मुनाफे का मंत्र : अमूल दे रहा फ्रेंचाइजी, करें लाखों की कमाई
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications