नई दिल्ली, दिसंबर 12। शेयर बाजार में बीता हफ्ता काफी अच्छा रहा है। इस 1 हफ्ते के दौरान ही निवेशकों को करीब सवा दो लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। आंकड़ों के अनुसार बीते हफ्ते मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों की मार्केट कैप कुल मिलाकर 2,28,367.09 करोड़ रुपये बढ़ गई है।
आइये जानते हैं कि किन कंपनियों ने सबसे ज्यादा लाभ कराया है और वह कौन सी 3 कंपनियों हैं, जिनमें निवेश करने वाले घाटे में रहे। इसके चलते देश की टॉप 10 कंपनियों में सूची में भी बदलाव हुआ है। इसी खबर में यह भी जानते हैं कि अब मार्केट कैप के लिहाज से देश की टॉप 10 कंपनियां कौन सी हैं।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
इन कंपनियों ने की पैसों की बारिश
बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 1,35,204.46 करोड़ रुपये बढ़कर 16,62,776.63 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 5,125.39 करोड़ रुपये बढ़कर 8,43,528.19 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 9,988.16 करोड़ रुपये बढ़कर 7,39,607.12 करोड़ रुपये हो गई है। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 28,817.13 करोड़ रुपये बढ़कर 5,26,170.49 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 7,050.11 करोड़ रुपये बढ़कर 5,08,612.95 करोड़ रुपये हो गई। इसी दौरान बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 22,993.93 करोड़ रुपये बढ़कर 4,49,747.2 करोड़ रुपये हो गई। वहीं एसबीआई की मार्केट कैप 19,187.91 करोड़ रुपये बढ़कर 4,41,500.53 करोड़ रुपये हो गई।
इन कंपनियों ने निवेशकों को कराया घाटा
वहीं बीते हफ्ते टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की मार्केट कैप 1,146.7 करोड़ रुपये कम होकर 13,45,178.53 करोड़ रुपये रह गई है। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 2,396 करोड़ रुपये कम होकर 5,48,136.15 करोड़ रुपये बची है। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप 4,256.32 करोड़ रुपये कम होकर 3,90,263.46 करोड़ रुपये बची।
अब ये हैं देश की टॉप कंपनियां
- रिलायंस की मार्केट कैप 16,62,776.63 करोड़ रुपये
- टीसीएस की मार्केट कैप 13,45,178.53 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 8,43,528.19 करोड़ रुपये
- इनफोसिस की मार्केट कैप 7,39,607.12 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 5,48,136.15 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 5,26,170.49 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी की मार्केट कैप 5,08,612.95 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 4,49,747.2 करोड़ रुपये
- एसबीआई की मार्केट कैप 4,41,500.53 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल की मार्केट कैप 3,90,263.46 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications