नई दिल्ली, मार्च 27। बीता हफ्ता शेयर बाजार के लिए भारी रहा है। इस दौरान सेंसेक्स में गिरावट दर्ज हुई है। लेकिन यह गिरावट उतनी नहीं रही, जितना शेयर के रेट गिर गए हैं। अगर बीते हफ्ते देखा जाए तो सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 ने भारी नुकसान कराया है। इन 7 कंपनियों ने निवेशकों को करीब 1,14,201.53 करोड़ रुपये का नुकसान कराया है। आइये जानते हैं कि किस कंपनी ने कितना नुकसान कराया है।
लेकिन इससे पहले जानिए शेयर बाजार का क्या हाल रहा है बीते हफ्ते। बीते
हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 501.73 अंक (0.86 प्रतिशत) की गिरावट के साथ बंद हुआ है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
ये हैं नुकसान कराने वाली कंपनियां
बीते हफ्ते हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 34,785.7 करोड़ रुपये कम होकर 4,59,121.88 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 26,891.57 करोड़ रुपये घटकर 7,93,855.60 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप20,348.29 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,17,511.38 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 14,372.87 करोड़ रुपये घटकर 4,85,801.96 करोड़ रुपये हर गई। एसबीआई की मार्केट कैप 10,174.05 करोड़ रुपये की गिरकर 4,37,618.33 करोड़ रुपये बची है। इसके अलावा भारती एयरटेल की मार्केट कैप 7,441.7 करोड़ रुपये कम होकर 3,89,522.03 करोड़ रुपये रह गई। अंत में बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 187.35 करोड़ रुपये कम होकर 4,22,138.56 करोड़ रुपये बची।
अब जानिए फायदा कराने वाली 3 कंपनियों के बारे में
इसके अलावा बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 3 ने फायद भी कराया है। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज का नाम सबसे ऊपर रहा। रिलायंस की मार्केट कैप 79,188.07 करोड़ रुपये बढ़कर 17,56,635.40 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 12,114.39 करोड़ रुपये बढ़कर 13,71,589.75 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 9,404.12 करोड़ रुपये बढ़कर 7,89,352.44 करोड़ रुपये हो गई।
ये रहीं टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 17,56,635.40 करोड़ रुपये
- टीसीएस 13,71,589.75 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 7,93,855.60 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 7,89,352.44 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 4,85,801.96 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 4,59,121.88 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,37,618.33 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,22,138.56 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,17,511.38 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 3,89,522.03 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications